बीमार बच्चे के लिए अर्जुन कपूर ने मांगा डोनेशन, ट्रोल होने पर बोला- 16 करोड़ कमाई होती तो नहीं मांगता
बॅालीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर से ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी अर्जुन कपूर ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। अर्जुन हमेशा से ही खुद के करियर और निजी जिंदगी पर उठने वाले सवालों के जवाब देते रहते हैं। इस बार मामला उनकी कमाई का है।
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने डोनेशन की मांग की है, जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया, इस पर एक्टर ने ऐसा रिएक्शन दिया जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर ने एक बच्चे की फोटो पोस्ट कर बताया था कि बच्चा एक बड़ी बीमारी से जूझ रहा है, ऐसे में जो चाहे वो डोनेशन लिंक पर क्लिक कर बच्चे की मदद कर सकता है। इसी पर अर्जुन बुरी तरह ट्रोल हो गए। इस पर एक्टर ने ऐसी प्रतिक्रिया दी जो कि खबरों में छाई हुई है।


Click it and Unblock the Notifications