..................... अर्जुन कपूर और विजय सेतुपति ने पैन-इंडिया फिल्म 'MUDDY' का टीज़र किया रिलीज़ | Arjun Kapoor and Vijay Sethupathi launched ‘MUDDY’ movie teaser - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर और विजय सेतुपति ने पैन-इंडिया फिल्म 'MUDDY' का टीज़र किया रिलीज़

By Filmibeat Desk

"मड्डी" एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो काफी दिलचस्प और विशालकाय विषय पर बनी है। इस फिल्म में मड-रेसिंग को हाईलाइट किया गया है। इस विषय को पहले कभी भी एक्सप्लोर नहीं किया गया है और अब डॉ प्रगाभल इस फ़िल्म के साथ सिनेमा में एक नई लहर पैदा करने के लिए तैयार हैं।

हाल ही में मोशन पोस्टर रिलीज़ करने के बाद, अब अर्जुन कपूर द्वारा 'मड्डी' का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है जिसने सभी को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। फ़िल्म का मोशन पोस्टर विजय सेतुपति द्वारा पेश किया गया था जिसने सभी को काफी प्रभावित किया था।

muddy

पहली बार निर्देशक बने डॉ प्रभाबल द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म पीके 7 क्रिएशन्स के बैनर तले प्रेमा कृष्णदास द्वारा निर्मित है। इस फ़िल्म के लिए डॉ प्रगाबल ने गहन शोध किया है जो पांच वर्षों तक चला, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता पर एक कहानी निबंध की गई है। बदला, पारिवारिक ड्रामा, हास्य और रोमांच का एक मिश्रण डाला गया है।

खास है कि सभी स्टंट, ऑफ-रोड रेसिंग को मुख्य अभिनेताओं ने खुद ही किया है। निर्देशक ने पहले उल्लेख किया था कि कैसे वह इस फ़िल्म के लिए साहसी लोगों को कास्ट करना चाहते थे जो आवश्यक समय और ऊर्जा का निवेश करने के लिए तैयार थे, ताकि किसी भी ड्यूप का इस्तेमाल ना किया जाए।

टीज़र के बाद अब सभी की निगाहें ट्रेलर पर टिकी हैं। यह फिल्म इस गर्मी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में युवान, रिधान कृष्णा, अनुषा सुरेश और अमित शिवदास नायर प्रमुख कलाकार हैं और वही, हरीश पेराडी, आई एम विजयन और रेणजी पणिक्कर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X