अर्जुन कपूर का कोरोना में करोड़ों का दान, बोला- जीवन भर की कमाई लगा दी, दुखों की खाई में धकेल दिया

By Filmibeat Desk

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच आम से लेकर खास लोग सभी एक साथ सामने आ रहे हैं। बॅालीवुड के भी कई स्टार्स हैं जो कि कोरोना में आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद, अजय देवगन और सलमान खान के साथ कई स्टार्स लोगों की सहायता कर रहे हैं।

बॅालीवुड एक्ट्रेस अर्जुन कपूर का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया है। अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ने एक करोड़ रुपए जुटा करके इस महामारी के दौर में पूरे भारत में 30 हजार लोग और उनके परिवार की मदद की है।

Arjun Kapoor

दोनों भाई-बहनों नेे मिलकर लोगों की मदद के लिए ये बड़ा काम किया है। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर शुरू से ही समाजसेवा में यकीन करते हैं कुछ दिन पहले एक बच्चे की बीमारी के लिए भी उन्होंने फंड की उम्मीद की थी। फिलहाल कोरोना महामारी में करोड़ों की मदद के लिए अर्जुन कपूर ने अपनी भावना व्यक्त की है।

महामारी ने दुखों की खाई में धकेल दिया है

महामारी ने दुखों की खाई में धकेल दिया है

अर्जुन कपूर ने मीडिया रिपोर्ट में इस संंबध में कहा है कि महामारी ने हमें दुखों की खाई में धकेल दिया है। इस स्थिति ने हम सभी को आगे बढ़ने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

मदद करने की कोशिश की

मदद करने की कोशिश की

वह आगे बोलते हैं कि अंखुला और मैंने फैनकाइंड के जरिए लोगों की मदद करने की कोशिश की है।

30 हजार लोगों की मदद की

30 हजार लोगों की मदद की

मुझे खुशी है कि हमने भारत के करीब 30 हजार लोगों की मदद की। और संकट के समय में 1 करोड़ रुएये इकट्ठा किए।

राशन, पैसे और हायजीन किट्स

राशन, पैसे और हायजीन किट्स

अर्जुन कपूर ने ये भी बताया कि महीने भर के राशन और खाने की मील्स के साथ प्रवासी मजदूरों को पैसे भी दिए गए हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए हायजीन किट्स दिए गए हैं।

अपने जीवन भर की कमाई लगा दी

अपने जीवन भर की कमाई लगा दी

इस तरीके से हमने कुछ परिवारों की मदद की है। मुश्किल के समय ऐसा करके हम खुश हैं। मैंने अपने जीवन भर की कमाई इस प्लेटफॅार्म को बनाने में लगाई है। मुझे गर्व है कि इसके जरिए हम जरूरतमंद लोगों की मदद कर पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X