अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा ने कर दी है वैलेंटाईन की परफेक्ट शुरूआत
अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और 2021 के वैलेंटाइन डे की शुरूआत दोनों ने बेहद ही क्यूट तरीके से कर दी है। मलाईका ने अर्जुन की एक तस्वीर शेयर की जिसमें अर्जुन की टी शर्ट पर बेहद प्यारा सा quote लिखा था।
तस्वीर में अर्जुन की टी शर्ट के पीछे लिखा था - Love is in the air. मलाईका ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और अर्जुन ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया के सामने उन्होंने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकृति भी दी है। लॉकडाउन में दोनों ने काफी समय साथ बिताया।
वहीं लॉकडाउन खत्म होने के बाद मलाईका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और करीना - सैफ के साथ एक ट्रिप पर भी गईं। अर्जुन और सैफ यहां अपनी आने वाली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे।

शादी की अफवाहें
अर्जुन और मलाईका की शादी की अफवाहें हर साल उड़ती रहती हैं। एक इंटरव्यू में भी अर्जुन का कहना था कि बार बार शादी के बारे में पूछे जाने पर वो बिल्कुल भी नाराज़ नहीं होते क्योंकि उनके घर में भी सब उनसे यही पूछते रहते हैं। ये हमारी भारतीय सभ्यता का हिस्सा हो गया है।

शादी पर है पूरा भरोसा
अर्जुन का कहना है कि भले ही उनकी और उनकी बहन की ज़िंदगी में जो भी हुआ है उसके बावजूद वो और अंशुला, शादी पर पूरा भरोसा रखते हैं। और यही कारण है कि वो शादी के लिए कभी मना नहीं करते।

मीडिया से भी खुश
अर्जुन कपूर एक इंटरव्यू में ये भी कह चुके हैं कि मीडिया ने उनके और मलाईका के रिश्ते को पूरी इज़्जत दी और उनकी निजता को पूरी तरह बरकरार रखा। यही कारण है कि अर्जुन मीडिया के सामने अपने रिश्ते को बाहर लाने में एक बार भी नहीं हिचकिचाए।

कुछ भी नहीं छिपाया
अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा का कहना है कि जब अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते को नहीं छिपाया और ना ही वो अपनी शादी के बारे में छिपाएंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है।

पानीपत के समय से उड़ रही अफवाहें
अर्जुन ने पहले भी अपनी शादी के बारे में बात करते हुए मज़ाक किया कि कौन लड़का गंजे लुक में शादी करना चाहेगा। दरअसल, फिलहाल अर्जुन कपूर, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं जिसके लिए उनका लुक गंजा है।

गैंग में हो गई एंट्री
अर्जुन कपूर का स्वागत, मलाईका अरोड़ा के दोस्तों का गैंग कर चुका है। यही कारण है कि अब उनकी हर पार्टी में अर्जुन कपूर का दिल खोलकर स्वागत किया जा सकता है।

परिवार के करीब
वहीं मलाईका अरोड़ा भी अर्जुन के परिवार के काफी करीबी हैं। मलाईका और अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर काफी अच्छी दोस्त हैं। महीप के बेटे जहान के साथ अर्जुन और मलाईका की आऊटिंग की एक तस्वीर।

एक दूसरे के साथ खुश
अर्जुन और मलाईका फिलहाल तो एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। फिर भी फैन्स को इंतज़ार है तो बस इस प्यारे से कपल को शादी के बंधन में बंधते देखने का।


Click it and Unblock the Notifications











