Arjun Malaika Break Up: मलाइका-अर्जुन का 4 साल बाद हुआ ब्रेकअप, अरबाज के बाद इसलिए तोड़ा अर्जुन का भी दिल!

Malaika Arora Arjun Kapoor Break Up: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रही थी। दोनों के बीच में उम्र का काफी अंतर है। लेकिन इसके बावजूद भी वह एक मिसाल बने। सभी मुश्किलों को पार करने के बाद भी उनका रिश्ता अडिग रहा। लेकिन आप खबर आ रही है कि दोनों ने एक दूसरे के साथ ब्रेकअप कर लिया है।
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अलग होने का फैसला लिया। उन्होंने फैसला लिया है कि उनका यह रिश्ता काफी खास था और वह एक दूसरे के दिलों में हमेशा एक जगह बनाकर रखेंगे। हालांकि अभी तक दोनों की ही तरफ से इस पर कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
खबरों के अनुसार आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन के बीच कोई भी मतभेद नहीं हुआ है। वह एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। ब्रेकअप के बावजूद भी वह आगे चलकर एक दूसरे को वैसे ही सम्मान देंगे। बता दे कि सालों से वह एक दूसरे को गंभीर तौर पर डेट कर रहे थे और अब वह उम्मीद कर रहे हैं कि इस समय लोगों ने स्पेस देंगे।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की खबरें साल 2018 में आने लगी जब एक फैशन शो में उन्हें साथ में देखा गया। लेकिन मलाइका के 45वें जन्मदिन पर उन्होंने आधिकारिक तौर पर शोषण मीडिया पर पुष्टि कर दी थी। इसके बाद वह एक दूसरे के परिवारों के साथ वक्त भी बिताते नजर आए। अर्जुन ने कॉफी विद करण में मलाइका के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की योजनाएं भी बताई थी।


Click it and Unblock the Notifications