सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में यूं पहुंचे अर्जुन कपूर - मलाईका अरोड़ा, किसी का जीता दिल तो किसी ने किया ट्रोल

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा, कल रात सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में बेहद शानदार नज़र आए। हमेशा की तरह उन्होंने कुछ लोगों का दिल अपनी केमिस्ट्री से जीत लिया तो बाकियों ने उसी केमिस्ट्री के लिए उन्हें एक बार फिर से ट्रोल किया। अर्जुन कपूर, अपने परिवार की दिवाली पार्टी में मलाईका के साथ पहुंचे थे।
गौरतलब है कि इससे पहले मलाईका इस साल, कपूर परिवार की होली पार्टी का भी हिस्सा बनी थीं और उस दौरान भी साड़ी में देख उन्हें लोगों ने ट्रोल ही किया था। दिवाली के लिए मलाईका ने एक सेक्सी आउटफिट चुना।

अलग अंदाज़ में दिखीं मलाईका अरोड़ा
कपूर परिवार की दिवाली पार्टी में मलाईका अरोड़ा बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिखीं लेकिन हमेशा की तरह उन्हें उनके लुक्स और कपड़ों के लिए ट्रोल किया गया।

केमिस्ट्री हुई ट्रोल
अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा की केमिस्ट्री जहां कुछ लोगों का दिल जीत ले गई वहीं बाकियों ने उन्हें उम्र के फासले के लिए ट्रोल किया। साथ ही कुछ ने ये भी दावा किया कि अर्जुन मलाईका से कभी शादी नहीं करेंगे।

हाल ही में मनाया 49वां जन्मदिन
मलाईका अरोड़ा ने 23 अक्टूबर को अपना 49वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने उनकी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था - हमेशा के लिए मेरी ही बनी रहना।

अर्जुन कपूर का रॉयल लुक
अर्जुन कपूर का रॉयल लुक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। कपूर परिवार के लिए इस बार दिवाली की खुशी दोगुनी है क्योंकि सोनम कपूर मां बन चुकी हैं।

49वां जन्मदिन
अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा, मलाईका के 49वें जन्मदिन पर ट्विनिंग करते नज़र आए। इस दौरान मलाईका बेहद खूबसूरत ड्रेस में दोस्तों के साथ पार्टी करती नज़र आईं।

दोस्तों का गैंग
मलाईका अरोड़ा ने दिवाली के हफ्ते अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। अब वो वापस आपको अपने फिटनेस रूटीन को फॉलो करते दिख जाएंगी और आपको भी प्रेरणा देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











