'फर्जी' फिल्म में साथ नजर आएंगे दो स्टार्स..पहली बार साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
अर्जुन कपूर धीरे धीरे सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने की एंड का में, हाफ गर्लफ्रेंड और मुबारका में भी अच्छा प्रर्दशन किया। आगे भी डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाह रहे हैं। अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि अर्जिन कपूर एक्शन थ्रिलर फिल्म फर्जी में साथ नजर आ सकते हैं।
[सलमान, अक्षय कुमार पीछे.. शाहरुख खान ने बता दिया.. कौन है KING!]
उन्हें राज और डीके अपनी अगली फिल्म में अर्जुन कपूर को बतौर लीड एक्टर लेना चाहते हैं। आपको बता दें कि राज
और डीके सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली आने वाली फिल्म जेंटलमैन को डायरेक्ट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के ऑपोजिट फर्जी में कृति सेनन नजर को कास्ट किया जा सकता है।

अर्जुन कपूर से डायरेक्टर्स ने तीन बार मीटिंग भी की है और एक बार जब सारी बातें साफ हो जाएगी तो फिल्म की आधिकारिक रूप से घोषणा की जा सकती है। फिल्म के बारे में फिलहाल मेकर्स ने कहा है कि वो अ जेंटलमैन में काफी व्यस्त हैं।
एक बार अ जेंटलमैन रिलीज हो जाएगी फिर वो फर्जी पर बैठकर विचार करेंगे। हम अगले महीने से इसके ऊपर काम शुरू कर सकते हैं।आपको बता दें कि अ जेंटलमैन 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications