..................... Arjun Kapoor and Jackie Shroff both bonded over cars, कारों के दीवाने हैं अर्जुन कपूर और जैकी श्राफ - Hindi Filmibeat

कारों के दीवाने हैं अर्जुन कपूर और जैकी श्राफ

मुंबई। बॉलीवुड में एक अलग पहचान रखने वाले अभिनेता जैकी श्राफ और अर्जुन कपूर जल्‍द ही 'औरंगजेब' में एक साथ दिखाई देंगे। ऐसा कहा जाता है कि जैकी और अर्जुन को शूटिंग के दौरान जब भी ब्रेक मिलता था तो ये दोनों ही कलाकार कारों के बारे में बातें करते रहते थे। जैकी के पास कारों का कलेक्‍शन है वहीं अर्जुन कपूर बचपन से ही कारों के दीवानें हैं।

ऐसे में इस बातचीत के सहारे अर्जुन के लिए भी अपने सीनियर जैकी के साथ काम करना आसान हो गया। अर्जुन का कहना है कि जब वह जैकी के बेटे टाईगर श्राफ के जन्‍मदिन पर जाया करते थे तो वह जैकी के गैरेज में जरूर जाते थे और उनकी कारों को देखा करते थे। यहां तक कि फिल्‍म के सेट पर भी अर्जुन को इं‍तजार रहता था कि आज जैकी किस कार से शूटिंग के लिए आयेंगे।

वहीं जैकी का कहना है कि अर्जुन जब चाहें तब उनकी कार से घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि फिल्‍म 'औरंगजेब' और टाईगर श्राफ की फिल्‍म एक ही दिन रिलीज हो रही है लेकिन इस बात को लेकर दोनों ही चिंतित नहीं हैं।

फिल्‍म सेट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अर्जुन पूरी तरह से जैकी श्राफ के कारों के कलेक्‍शन के दीवाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X