यशराज की फिल्म में एक बार फिर काम करेंगे अर्जुन कपूर
मुंबई। यशराज प्रोडक्शन की फिल्म 'औरंगजेब' को मिल रही प्रतिक्रिया पर खुशी जताते हुए आदित्य चोपड़ा ने कहा है कि यह हमारे लिए बेहद खास है कि फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। आदित्य फिल्म में अर्जुन कपूर के काम से इतना प्रभावित हैं कि उन्होने अपनी एक और फिल्म में अर्जुन और निर्देशक अतुल अग्रवाल को साइन कर लिया है।
अर्जुन कपूर की पहली फिल्म इश्कजादे थी। बताया जा रहा है कि आदित्य ने अर्जुन की तारीफ करते हुए कहा है कि वह किसी भी रोल के लिए पूरी तरह परफेक्ट है। उसमें असीमित प्रतिभा है। इसके अलावा यह यशराज फिल्म्स के साथ किसी निर्देशक और एक्टर का पहला अनुबंध है।
यशराज प्रोडक्शन अतुल का शुरूआती काम देखने के बाद बेहद प्रभावित है और अगले प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करने का इच्छुक है। 'औरंगजेब' 17 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में रिषी कपूर, जैकी श्रॉफ, पृथ्वीराज और अमृता सिंह अन्य भूमिकाओं में हैं।
प्रोडक्शन हाउस से जुड़े लोगों ने बताया है कि जैसी प्रतिक्रिया फिल्म को मिल रही है। उससे आदित्य काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications
