वो 5 कारण जिनके कारण '2 स्टेट्स' ने कमाए 100 करोड़!

Video: '2 स्टेट्स' के गाने
मालूम हो कि व्यापार विश्वलेषक तरण आदर्श ने रविवार हो ट्विटर पर लिखा, "'2 स्टेट्स' ने (तीसरे हफ्ते) शुक्रवार को 1.67 करोड़ रुपये, शनिवार को 2.70 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने देश में कुल 91.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। यह 100 करोड़ की कमाई की ओर बढ़ रही है। सुपर हिट फिल्म।"
आखिर फिल्म में ऐसा क्या था जिसकी वजह से फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छूने जा रही है।
आईये आपको बताते हैं वो पांच कारण जिनकी वजह से फिल्म आसानी से सौ करोड़ी क्लब में शामिल हो जायेगी।
1. कहानी: फिल्म '2 स्टेट्स' में एक कहानी है जो कि आजकल की फिल्मों से गायब रहती है, जिसे कि इमोशंस और प्यार की चाशनी में ढाला गया है। फिल्म मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के नॉवेल '2 स्टेट्स' पर आधारित है, जिसे अभिषेक बर्मन ने खूबसूरत शक्ल दी है।
2. संगीत: किसी भी फिल्म की कामयाबी के पीछे फिल्म की संगीत का बहुत बड़ा हाथ होता है। फिल्म '2 स्टेट्स' के गाने भी कर्ण प्रिय है और कहानी के हिसाब से हैं। इसलिए लोगों ने शायद गानों को ज्यादा तवज्जो दी और फिल्म सफल हुई।
3. सारे मसाले: आज कल की फिल्म में जो मसाले चाहिए वो सब कुछ फिल्म में मौजूद है। फिल्म में किसिंग सीन से लेकर बेड सीन हैं लेकिन करण जौहर की इस रोमांटिक फिल्म में हर कुछ खूबसूरती और सीमा के दायरे में रखकर फिल्माया गया है जिसकी वजह से लोग इस फिल्म को फैमिली के साथ भी देख रहे हैं और फिल्म को सफल बना रहे हैं।
4. प्रमोशन और रिलीज की टाईमिंग: करण जौहर को मार्केट की नस-नस पता है तभी तो चुनावी माहौल के बीच में उन्होंने एक सिंपल सी लवस्टोरी को रिलीज किया। उन्हें पता था कि चुनावी मौसम के चलते फिल्म के आस-पास कोई और बड़ी रिलीज नहीं होगी, जिसका फायदा फिल्म को जरूर मिलेगा और मिला भी। साथ ही करण जौहर ने फिल्म का प्रमोशन नये ढंग से किया था जो कि फिल्म की सफलता का एक बड़ा कारण है।
5. आलिया-अर्जुन: फिल्म के हीरो-हिरोईन अर्जुन-आलिया नये चेहरे हैं जिनकी कमेस्ट्री में एक फ्रेशनस है, जिसका फायदा फिल्म को मिला। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों के बीच की अफेयर की खबरों ने फिल्म के प्रति लोगों को और उत्साहित कर दिया जिसकी वजह से फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications











