इंटिमेंट सींस से साशा नहीं अर्जुन घबराये
17 मई को बड़े पर्दे पर अर्जुन कपूर की फिल्म औरंगजेब रिलीज हो रही है। फिल्म अपने इंटिमेट सींस के कारण चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अर्जुन का डबल रोल है। फिल्म मल्टी स्टार है और एक्शन थ्रिलर है। ऐेसे में फिल्म में साशा आगा के लिए सिवाय एक्सपोज करने के और कुछ है नहीं। कहा जा रहा है फिल्म में अर्जुन और साशा के जमकर इंटिमेट सींस है।
जिसे करने में अर्जुन काफी घबराये हुए थे। कहा जा रहा है कि इन सींस को फिल्माते वक्त अर्जुन ने डायरेक्टर अतुल सबरवाल से कहा था कि जब बोल्ड सींस को शूट किया जाये तो प्लीज सेट पर कम से कम लोग मौजूद हों। जिसे अतुल ने मान लिया था।
लेकिन जैसे ही अर्जुन ने शॉट देना शुरू किया, किसी को नहीं लगा कि वह इंटिमेट सींस देने में जरा भी नर्वस हैं क्योंकि साशा आगा ने उन्हें बिल्कुल कंफर्टटेबल कर दिया था। सीन एक ही शॉट में ओके हो गया था।
जिसके बाद क्रू मेंबर अर्जुन कपूर से मजाक करने लगे और कहने लगे कि तू तो इंटिमेट सींस का एक्सपर्ट हो गया है। वैसे अर्जुन कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म इश्कजादे में भी कोस्टार परिणिती चोपड़ा के साथ इंटिमेंट सींस दिये थे।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर औऱ साशा आगा के अलावा ऋषि कपूर, जैकी श्राफ और अमृता सिंह भी है। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है देखते हैं फिल्म क्या कमाल दिखाती है?


Click it and Unblock the Notifications












