अर्जुन बिजलानी और विकास गुप्ता की बिल्डिंग में मिला कोरोना पॉजिटिव केस, 14 दिनों के लिए सील
नागिन फेम एक्टर अर्जुन बिजलानी की बिल्डिंग को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद सील कर दिया गया है। दरअसल अर्जुन बिजलानी की बिल्डिंग में हेल्पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद इस पूरी बिल्डिंग को सील कर दी गयी है। बता दें इसी अर्जुन बिजलानी ग्रीन एकर्स बिल्डिंग में रहते हैं। वहीं बिग बॉस फेम विकास गुप्ता की बिल्डिंग भी सील कर दी गई है। उनके बिल्डिंग में भी कोरोना से संक्रमित एक केस पाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकास गुप्ता के कॉमप्लेक्स को भी बीएमसी ने सील कर दिया है। यहां एक शख्स कोरोना से संक्रमित पाया गया है। वहीं अर्जुन बिजलानी की बिल्डिंग ग्रीन एकर्स में पहली मंजिल पर काम करने वाले हेल्पर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद इस बिल्डिंग को बीएमसी ने पूरी तरह 14 दिनों के लिए सील किया गया है। अर्जुन बिजलानी इस बिल्डिंग में छठे फ्लोर पर पत्नी नेहा के साथ रहते हैं।

अर्जुन बिजलानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस समय सभी को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। इस संकट में सबसे बेहतर है कि घर में रहा जाया और इम्युनिटी को बढ़ाया जाए। वह भी लॉकडाउन में घर पर रह कर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











