लाइव कॉन्सर्ट में Arijit Singh ने कर दी ऐसी हरकत, लोगों ने सिंगर को कहा- 'अनप्रोफेशनल और घिनौना'

Arijit Singh Video: देश के सबसे बड़े सिंगर्स में से एक, अरिजीत सिंह हाल ही में दुबई में अपने एक म्यूजिक प्रोग्राम में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान, सिंगर ने कुछ ऐसा काम किया जिसे देखकर लोगों को घिन्न आ गई और कुछ लोग तो सिंगर को बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।
अरिजीत सिंह हाल ही में अपने कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस को परेशान करते दिखे क्योंकि उन्होंने अपने परफॉर्मेंस के ठीक बीच में अपने नाखून काटने का फैसला किया। लोगों ने इस घटना को "अपमानजनक" कहा और सिंगर के नॉन प्रोफेशनल रवैये के लिए उन्हें ट्रोल किया।
घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसमें अरिजीत को अपने बैंड के सदस्यों के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है और तभी उन्होंने अपने नाखून काटने का फैसला किया। उन्हें गाना गाते और नेल-कटर से अपने नाखून काटते हुए देखा जा सकता है।
लोगों को अरिजीत सिंह की ये हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने सिंगर को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- "उन्हें यह कॉन्सर्ट से पहले करना चाहिए था, यह बेहद नॉन प्रोफेशनल है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसे स्वीट नहीं कहा जाता, यह अस्वच्छता है।" एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "स्टेज के पीछे जाओ, वापस आओ! यह बहुत अच्छा नहीं है!" एक और यूजर ने कहा, "इतना भद्दा, इतना घटिया, इतना घिनौना, दर्शकों के प्रति इतना अपमानजनक, मंच के प्रति इतना अपमानजनक!"
हालांकि, एक यूजर ने कहा कि वह कॉन्सर्ट में मौजूद थे और अरिजीत ने अपने नाखून काट लिए क्योंकि उन्हें गिटार बजाने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कहा, "यह हाल ही में दुबई कॉन्सर्ट में हुआ और मैं वहां था! उन्हें गिटार बजाने में दिक्कत हो रही थी और इसलिए उन्हें अपने नाखून काटने पड़े।"


Click it and Unblock the Notifications