अरिजीत सिंह ने इसलिए करियर के टॉप पर छोड़ दिया बॉलीवुड? खुद किया खुलासा, कई कारण आए सामने..

Arijit Singh Real Reason to left Bollywood: अरिजीत सिंह करियर की पीक पर थे, बॉर्डर में गाना गाया और सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान काफी जल्दी रिलीज होने वाली थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि अरिजीत सिंह ने अचानक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया?

Arijit Singh

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मौजूदा सबसे बड़े सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा क्या कहा लोग हैरान हो गए। अपने अपने तर्कों के साथ इस सन्यास को लेकर लोग बातें कर रहे हैं लेकिन फाइनली इसका सही कारण अब सामने आ गया है। पता चल चुका है कि अरिजीत सिंह ने करियर के पीक पर बॉलीवुड को अलविदा क्यों कहा। दरअसल सिंगर का कहना है कि वो बोर गए थे।

अरिजीत सिंह के सन्यास का कारण

अरिजीत सिंह काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। आज तक की एक रिपोर्ट की मानें तो अरिजीत सिंह इसको लेकर खुद ही खुलासा कर चुके हैं। उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, ''इंड्स्ट्री छोड़ने के पीछे सिर्फ एक कारण नहीं है बल्कि इसको लेकर लंबे समय से कोशिश जारी थी। मैने अब इसको लेकर हिम्मत जुटा ली है। अगर सिर्फ एक कारण की बात करें तो मैं काफी जल्दी बोर हो जाता हूं। वही गाने स्टेज पर परफॉर्म करता हूं, अरेंजमेंट्स अलग होते हैं बस। इसलिए मुझे बोरियत हो रही है। मैं कुछ अलग गाने करना चाहता हूं ताकि मैं जी सकूं। एक कारण ये भी है कि किसी नए सिंगर को उभरते हुए देख मोटिवेशन पाना चाहता हूं।'' अरिजीत सिंह के खुलासे के बाद लोगों को सन्यास के कारण के जवाब मिल गए हैं।

इस तरह किया सन्यास का ऐलान

अरिजीत सिंह ने बीते दिन अपने सन्यास के ऐलान के साथ लिखा, ''नमस्कार, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आप सभी श्रोताओं को इन वर्षों में इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इस पेशे को छोड़ रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।'' इसके बाद अरिजीत के फैंस को जोर का झटका लगा है।

More from Filmibeat

Read more about: arijit singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X