Arijit Singh का कॉन्सर्ट कलकत्ता में हुआ रद्द, बीजेपी नेता ने ममता बैनर्जी पर बोला हमला- गेरुआ रंग से डरीं..

arijit singh

शाहरुख खान की फिल्म पठान का एक गाना बेशरम रंग सिर्फ इसलिए विवादों में है क्योंकि दीपिका पादुकोण ने इसमें भगवा बिकिनी पहनी थी। इसको लेकर इतनी बवाल हुआ था कि अब इस सीन को हटाने का आदेश आ चुका है। लेकिन ये मामला अभी रुका नहीं था कि एक खबर कलकत्ता से सामने आ रही है जिसका संबंध गेरुआ रंग से है। दरअसल अरिजीत सिंह का एक कॉंसर्ट कलकत्ता में होने वाला था जिसको सरकारी निकाय द्वारा रद्द किया जा चुका है।

इसके रद्द होते ही इस खबर पर राजनीति होना शुरु हो गई है और भाजपा नेता अमित मालवीय ने कलकत्ता की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर हमला बोला है। अमित मालवीय का कहना था कि ममता बैनर्जी ने इसलिए ये प्रोग्राम रद्द करवाया है क्योंकि वो गेरुआ रंग से डर गई हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अरिजीत सिंह ने कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने अपना सुपरहिट गाना 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' गाया था।

इसको लेकर अमित मालवीय ने कहा है कि, ''ममता बैनर्जी ने अरिजीत सिंह का शो इसलिए रद्द किया है क्योंकि उन्होने रंग दे तू मोहे गेरुआ उनके सामने गाया था।''

इसके बाद से उनका ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का बयान ममता बैनर्जी या अरिजित सिंह की तरफ से नहीं आया है।

अरिजीत सिंह काफी शानदार सिंगर हैं और लगभग हर सितारे के लिए उन्होने आवाज दी है। उनके गाने सामने आने के बाद तेजी से वायरल होते हैं और हिट हो जाते हैं। आने वाले समय में वो कई शानदार फिल्मों का हिस्सा होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X