Arijit Singh ने तोड़ दिए सबके रिकॉर्ड, Diljit Dosanjh का Diluminati Tour भी हो गया फेल!

Arijit Singh

Arijit Singh Concert Ticket: सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में 30 नवंबर, 2024 से 27 अप्रैल, 2025 तक भारत के पांच शहरों के दौरे की घोषणा की है, जहां वह तुम ही हो, अगर तुम साथ हो, सोच न सके, केसरिया, अपना बना ले, वे कमलेया, चलेया और ओ माही सहित अपने हिट ट्रैक प्रेजेंट करेंगे।

4 मिनट के अंदर बिकी टिकटें

इससे पहले आज, 22 दिसंबर को, उनके मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर लाइव हो गए, जिसमें सबसे महंगा टिकट 95,000 रुपये तक पहुंचा हुआ दिख रहा है। इससे पहले, सबसे महंगे टिकट की कीमत 85,000 रुपये थी, जो टिकट लाइव होने के सिर्फ 4 मिनट के अंदर बिक गई। हालांकि, ऑर्गनाइजर्स ने नई सीटें ऐड कीं, जिससे सबसे महंगा टिकट अब 95,000 रुपये तक पहुंच गया है।

टिकट की कीमतें

सबसे महंगे टिकट में एक ओपन बार (अल्कोहलिक और नॉन-अल्कोहलिक) और एक अच्छी तरह से स्टॉक किए गए स्नैक्स बुफे तक शामिल है। अरिजीत के टिकट की शुरुआती कीमत गोल्ड सेक्शन के लिए 13,500 रुपये से शुरू होती है, जिसमें एक स्टैंडिंग फैन-पिट है जो सिंगर को करीब से देखने की फैसिलिटी देता है। इसके बाद, प्लेटिनम सेक्शन के लिए टिकट की कीमत 25,000 रुपये है, जहां फैंस को बैठने की भी जगह मिलेगी।

दिलजीत दोसांझ को भी किया फेल

अरिजीत अब एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं, क्योंकि उनके सबसे महंगी टिकटों की कीमत सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाती टूर की कीमतों से भी आगे निकल गई है।

23 मार्च को मुंबई में करेंगे परफॉर्म

अरिजीत सिंह 23 मार्च, 2025 को मुंबई में जियो वर्ल्ड गार्डन, बांद्रा में शाम 6 बजे से परफॉर्म करेंगे। इस टूर को इवेंट कंपनियों ईवा लाइव और तारिश एंटरटेनमेंट मैनेज कर रहे हैं।

अपने इंडिया टूर के बारे में बात करते हुए, अरिजीत ने कहा, "मैं टूर पर वापस आकर एक्साइटेड हूं, स्टेज पर लाइव परफॉर्म करने और इतने सारे लोगों के प्यार और खुशी को देखने जैसा कुछ नहीं है। मैं इस नए सेटलिस्ट पर फैंस का रिएक्शन देखने के लिए एक्साइटेड हूं - हमने स्टेज पर कुछ नया लाने के लिए हिट के साथ लगभग हर ट्रैक को स्पेशली फिर से तैयार किया है।"

Read more about: arijit singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X