Arijit Singh- लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर के साथ बदसुलूकी, चोटिल होने के बाद ऐसे लगाई लताड़!

अरिजीत सिंह इस वक्त लोगों के दिलों की धड़कन बने हुए हैं और उनको लेकर मशहूर है वो जिस भी गाने को गाते हैं वो कमाल कर देता है। लेकिन इस वक्त वो जिस बात को लेकर चर्चा में है वो एक वीडियो हैं जोकि वायरल हो रहा है।
दरअसल चलते कॉन्सर्ट में एक शख्स ने उनको स्टेज से खींचने की कोशिश की है और इसपर वो काफी नाराज हुए हैँ। जानकारी के मुताबिक इस दौरान अरिजीत सिंह अपने फैंस से बात कर रहे थे और तभी एक शख्स ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश में उनका दायां हाथ तेजी से खींच दिया।
इससे सिंगर का संतुलन बिगड़ा और वह चोटिल हो गए। ये बात अरिजीत को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होने स्टेज से ही उसको जवाब दे डाला। बदतमीजी किए जाने पर भी सिंगर का व्यवहार दिल जीतने वाला है।
Recommended Video
वीडियो में अरिजीत कहते नजर आ रहे हैं, 'आप मुझे खींच रहे हैं, प्लीज स्टेज पर आ जाइए।' इसके अलावा उन्होने कहा, 'मैं यहां रहूं या चला जाऊं, आपने जिन तरह से मेरा हाथ खींचा वो सही नहीं है, मेरा हाथ अभी भी कांप रहा है।'' इसके अलावा अरिजीत बोले, मैं यहां परफॉर्म कर रहा हूं तो आप लोग झूम रहे हैं, मैं रहूं या जाऊं?
इसपर उनके फैंस रुकने के लिए कहते हैँ। लेकिन अरिजीत सिंह के हाथ में चोट आ गई है और वो इसको लेकर काफी दुखी हैँ। अक्सर स्टेज पर सिंगर्स के साथ ऐसा होता है और कई तरह की खबरों के साथ कुछ वीडियोज सामने आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications