कार का पीछा कर रहे शख्स पर फूटा अरिजीत सिंह का गुस्सा, वीडियो में सिंगर ने दिखाया रौद्र रूप!

Arijit Singh Angry- बॉलीवुड के इस वक्त के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर चर्चा है। सलमान खान से उनका पैचअप और टाइगर 3 में गाने मिलने के बाद वो खबरों का हिस्सा हैं। हालांकि इस दौरान एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वो किसी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
काफी कम देखा जाता है कि अरिजीत सिंह इस तरह के एंग्री मोड में दिखें। हालांकि एक फैन पर वो भड़क गए हैं और गाड़ी पीछा करने पर डांस लगा रहे हैँ। अरिजीत इस दौरान बांग्ला बोल रहे थे जिसके एक फैन ने ट्रांसलेट किया है।
वो कह रहे हैं, ''क्या तुम्हें पता है तुमने कितनी बार हॉर्न बजाया है? आपकी उम्र कितनी है?'' इस पर लड़का जवाब देता है, 23, तब अरिजीत करते हैं, ''इसका मतलब है, आप वयस्क हैं, है ना? क्या आप जानते हैं कि आपने इसे कितनी बार हॉर्न बजाया है? लड़का बोला, ''8-9 बार अरिजीत।''
इस अरिजीत बोले, ''क्या आप नहीं जानते कि ऐसी चीजों के परिणामस्वरूप दूसरों को कष्ट होता है? आपने यह सब सिर्फ इसलिए किया ताकि आप मेरे साथ एक तस्वीर क्लिक कर सकें, है ना? ठीक है चलो ऐसा करते हैं, चलो दूसरों को यहीं रोकते हैं ताकि तुम अपनी सेल्फी ले सको, मैं तुम्हें अब इसके बिना नहीं जाने दूंगा, चलो ऐसा करते हैं।''
इसके बाद अरिजीत सिंह के इस वीडियो पर कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यह लड़का शायद उसकी कार का पीछा कर रहा था और लगातार हॉर्न बजा रहा था। तो अरिजीत उन्हें डांट रहे थे।"
एक ने लिखा, ''मूर्ख प्रशंसक, फिर यही लोग कहते हैं कि सेलेब्स असभ्य होते हैं।'' एक ने लिखा, ''अरिजीत ने बिल्कुल सही किया।'' एक का कहना है, ''इतना भी क्या एट्टीट्यूड भाई।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। हालांकि अरिजीत ने किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications