आवाज़ के साथ छेड़छाड़ से गुस्साए अरिजित सिंह..सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

'पल पल दिल के पास' रिमिक्स में अावाज़ के साथ छेड़छाड़ होने पर अरिजित सिंह को आया गुस्सा। फेसबुक पर कैसे निकली भड़ास..यहां जानें।

By Shivani Varma

लाखों दिलों पर अपनी आवाज़ के दम पर राज करने वाले अरिजित सिंह आज कल गुस्से में हैं। मामला है उनकी आवाज़ के साथ छेड़छाड़ करने का। अरिजीत ने गुरमीत चौधरी की आने वाली फिल्म 'वजह तुम हो' के लिए 'पल पल दिल के पास' का रिमिक्स गाया था, लेकिन गाने का नया वर्जन अरिजित को पसंद नहीं आया और वो अाग बबूला हो गए।

Arijit Singh

इस नए गाने को अभिजीत वाघानी ने संगीत दिया है, लेकिन जब अरिजीत को पता चला कि उनकी आवाज़ के साथ इस गाने में छेड़छाड़ की गई है तो उनका गुस्सा फेसबुक पर निकला।

गुस्साए अरिजीत ने लिखा कि पता नहीं क्यों लोग जबदस्ती स्मार्ट बनने की कोशिश क्यों करते हैं। अभिदजीत वाघानी आपको मेरी आवाज़ को इस तरह से ट्यून नहीं करना चाहिए था। मैं इसके लिए वाकई में शर्मिंदा हूं, मुझे इसका असली गाना बहुत पसंद है।

1st Day 1st Show: फुल इंटरटेनिंग है करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल'..

अापके संगीत के लिए गुड लक। पर ईमानदारी से कहूं तो क्लासिकल टोन को बर्बाद करने और ट्यून करने की आपकी वाकई में क्लासिकल काबीलियत है। आगे भी बहुत कुछ लिखा अरिजीत ने..देखिए क्या क्या लिखा उन्होंने। हालांकि पोस्ट डालने के कुछ देर बाद ही अरिजीत ने उसे डिलीट कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X