Video- देर रात विदेशी पॉप स्टार को स्कूटी पर ले निकले अरिजीत सिंह, बिना हेलमेट खिलाई ठंडी हवा

Arijit Singh-Ed Sheeran Video: इंग्लिश सिंगर एड शीरन दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। सुपरस्टार इन दिनों भारत में टूर पर आए हुए हैं। ऐसे में एड शीरन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एड शीरन अरिजीत सिंह के साथ स्कूटी राइड के मजे लेते दिखाई दे रहे हैं।
रिजीत के होमटाउन जियागंज में दोनों स्कूटर पर घूमते हुए नजर आए और उन्हें देखने वालों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जो कि अब आग की तरह वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों स्टड लड़कों की तरह मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों मे से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया है जिसके कारण उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरिजीत स्कूटी चला रहे हैं और उनके पीछे एड शीरन बैठे हुए हैं। एड शीरन अपनी सिक्योरिटी अरिजीत के साथ स्कूटर पर घूम रहे हैं और उसके बाद दोनों बोटिंग के लिए भी गए। अरिजीत और एड शीरन दोनों ने साथ में अच्छा टाइम स्पेंड किया।
सोशल मीडिया पर अरिजीत और एड शीरन का वीडियो देखकर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- ब्रो, ये बंगाल में है। दूसरे ने लिखा- भाई एड शीरन ने भारत को मुझसे ज्यादा घूमा है। एक ने लिखा- अरिजीत ने शीरन ने कहा- आजा तेरेको स्कूटी पे अपना शहर दिखता हूं। एक ने लिखा- एड शीरन को बेंगलुरु में रोका गया, इसलिए वे बंगाल आ गए। चिंता न करें, हम आपको गाने से नहीं रोकेंगे। प्लीज ब्रायन दा की तरह हमारे आतिथ्य का आनंद लें।
बता दें बेंगलुरु में पुलिस की ओर से स्ट्रीट शो पर रोक लगाए जाने के बाद वो अरिजीत के साथ घूम रहे हैं। दोनों की दोस्ती सितंबर 2024 से है। लंदन में दोनों ने एक स्टेज पर परफॉर्म किया था। एड शीरन का 12 शिलॉंग में कॉन्सर्ट होने वाला है। उसके बाद 15 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में परफॉर्म करने वाले हैं। उनके कॉन्सर्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











