अरिजित सिंह ने मुंबई में खरीदे चार फ्लैट, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे
सिंगर अरिजित सिंह ने हाल ही में मुंबई में चार फ्लैट खरीदे हैं और इन फ्लैट्स की कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। खबरों की मानें तो इन चार फ्लैट्स के लिए अरिजित ने 54 लाख की स्टांप ड्यूटी भी भर दी है। और ये चार फ्लैट अरिजित को 9.8 करोड़ रूपये की कीमत में मिले हैं।
गौरतलब है कि 2019 की फोर्ब्स की सबसे ज़्यादा कमाने वाले टॉप 100 भारतीयों की लिस्ट में अरिजित सिंह 26वें नंबर पर थे। उन्होंने पिछले साल 71.9 करोड़ की कुल कमाई की थी।

साल 2019 में अरिजित सिंह ने कुल 20 चार्टबस्टर गाने दिए थे। वहीं अपने करियर की शुरूआत से ही अरिजित सिंह, फैन्स के फेवरिट रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत, मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत के साथ किया था।
साल 2017 में अरिजित सिंह पहली बार कंट्रोवर्सी में आए जब उन्होंने खुले आम सलमान खान पर सुलतान फिल्म से उनका गाना काटने का इल्ज़ाम लगाया। कारण था किसी अवार्ड फंक्शन में अरिजित का सलमान की बेइज़्जती करना।
बाद में ये वीडियो काफी वायरल हुआ था जिस पर फैन्स ने टिप्पणी की थी कि कहीं से भी सलमान की बेइज़्जती नहीं हो रही है। इसके बावजूद, एक अवार्ड फंक्शन में अरिजित ने सलमान से माफी मांगी पर सलमान पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद फैन्स का पूरा हुजूम अरिजित के साथ खड़ा दिखाई दिया।


Click it and Unblock the Notifications













