Pasoori गाने के रीमेक पर अरिजीत सिंह को जमकर किया ट्रोल, सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

इन दिनों कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया है जिसका नाम पसूरी नु रखा गया। बता दें कि गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज़ दी। हालांकि इसके बावजूद भी सिंगर को इस गाने को लेकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। लेकिन अब सिंगर में ट्रोलिंग को देखते हुए चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्होंने पसूरी गाने का रीमेक क्यों गया?
ओरिजिनल गाने को बर्बाद करने के लगे मेकर्स पर आरोप
बता दें कि कुछ वक्त पहले 'सत्यप्रेम की कथा' के मेकर्स ने पसूरी गाने के रीमेक की बात की। जिस वजह से मेकर्स को ट्रोल होना पड़ा। यहां तक कि दर्शक ओरिजिनलिटी की मांग उठाने लगे। 26 जून 2023 को इस गाने को रिलीज कर दिया गया और अब मेकर्स पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने ओरिजिनल गाने को बर्बाद कर दिया है।
पसूरी के रीमेक के लिए सिंगर ने भरी इस वजह से हामी
लेकिन अब अरिजीत सिंह ने ट्रोलिंग और पसूरी गाने के रीमेक पर आरोपों को देखते हुए चुप्पी तोड़ दी है। सिंगर ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने क्यों इस गाने को अपनी आवाज देने के लिए हामी भरी। अरिजीत सिंह ने बताया कि फ़िल्म के मेकर्स ने उनसे यह वादा किया था कि जरूरतमंद बच्चों के लिए चल रहे स्कूल में वह साल भर के लिए फंड देंगे। जिस वजह से सिंगर ने यह गाना गाया और बताया कि "थोड़ी गाली भी इसके लिए खा लेंगे"।
ट्रोलिंग पर अरिजीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल आपको बता दें कि अरिजीत सिंह के एक फैन ने उनसे सवाल पूछा कि "आप बॉलीवुड के नंबर वन सिंगर है तो आपने इस गाने को रिजेक्ट क्यों नहीं किया।" जिस पर अरिजीत सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि "मेकर्स ने मुझसे यह वादा किया कि जरूरतमंद बच्चों के स्कूल में वह 1 साल तक फंडिंग देंगे और यह बहुत जरूरी था। इसके लिए थोड़ी गाली भी खा लेंगे। " अरिजीत की यह बात सुनते ही उनके फैन्स उन्हें एक बार फिर से सपोर्ट करने लगे हैं।
अरिजीत सिंह के फैंस ने उन्हें किया सपोर्ट
अरिजीत सिंह के इस पोस्ट पर फैन्स भी अपने-अपने रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने लिखा कि "आपके पास पैसों की कमी कहां है। कुछ मैगजींस के अनुसार आप सबसे अमीर सिंगरों में शुमार हैं।" वहीं एक और यूजर ने लिखा कि "गाना इतना भी बुरा नहीं है.. काफी अच्छा है। लेकिन 2 से 4 दिन बस ये गाना चर्चा में रह पाएगा। आप ओरिजिनल ही काम करना और रीमेक से बचो।"


Click it and Unblock the Notifications