Ind vs Pak- अनुष्का शर्मा के लिए फोटोग्राफर बने अरिजीत सिंह, स्टेडियम से वायरल हुआ बेहद क्यूट वीडियो

arijit singh, anushka sharma

Arijit Anushka Video- विश्व कप 2023 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है भारत का आगाज काफी धमाकेदार है। इस वक्त कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान लाखों की भीड़ में अनुष्का शर्मा और अरिजीत सिंह भी मौजूद थे।

इन दोनों का ये वीडियो जो वायरल हो रहा है वो आपका दिल जीत लेगा। बता दें कि अनुष्का शर्मा मैच का आनंद ले रहीं थीं और बगल वाले स्टैंड्स में अरिजीत सिंह बैठे हुए थे। अरिजीत सिंह ने इस दौरान ऑन किया और अनुष्का शर्मा के लिए फोटोग्राफर बन गए।

उन्होने अनुष्का से पोज देने के लिए कहा और अभिनेत्री पोज देने लगीं। इस दौरान किसी ने अरिजीत सिंह का वीडियो बना लिया। ये वीडियो काफी शानदार है और देखने वाले काफी खुश हो रहे हैं। अरिजीत सिंह की तारीफ लोग कर रहे हैं और उनका कहना है कि वो सच में काफी डाउन टू अर्थ हैं।

एक ने लिखा है, ''अनुष्का को उसका वीडियो लेना चाहिए क्योंकि वह उससे कहीं अधिक प्रतिभाशाली और प्रसिद्ध है, वह एक विनम्र व्यक्ति है।'' एक का कहना था, ''भगवान का शुक्र है कि विराट सलमान नहीं हैं।'' एक ने लिखा, ''रोहित की बीवी थोड़ा इधर देख के हंस भी लिया करो।''

एक ने लिखा, ''इसलिए विराट कल जल्दी आउट हुआ था।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। मैच की बात करें तो इस दिन टीम इंडिया ने 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से मैच जीत लिया।

यह विश्वकप में आठवीं बार है जब भारत ने पाकिस्तान को लगातार हराया है। यह मैच सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं था बल्कि इस तरह के कई शानदार वीडियोज और यादगार पलों से भी भरा था जो वायरल हो गए। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: arijit singh anushka sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X