..................... Arijit Singh bans Salman Khan for lifetime - Hindi Filmibeat

#ClearHai: सलमान के साथ अभी फिल्म नहीं...तो कभी नहीं!

अरिजित सिंह और सलमान खान की कंट्रोवर्सी पर आखिरकार फैसला हो ही गया लेकिन फैसला सलमान खान ने नहीं खुद अरिजित ने कर लिया। और होना भी चाहिए था। तो अरिजित सिंह का फैसला है कि ज़िंदगी में कभी भी सलमान खान के लिए गाना नहीं गाना है!
[ 10 सुपरस्टार्स खुलकर उड़ा चुके हैं सलमान खान की धज्जियां!]

और हो भी क्यों ना, आखिर अरिजित के इतना कहने के बावजूद, सलमान खान का घमंड ज़रा भी नहीं टूटा! सलमान खान और अरिजित सिंह की कंट्रोवर्सी से एक बात तो तय हो गई कि सलमान खान कम से कम बॉलीवुड के सुलतान नहीं है।

salman khan arijit singh

और सलमान खान को को टक्कर देना इतनी भी मुश्किल बात नहीं है। या फिर सीधे से ये कह दिया जाए कि अरिजित सिंह में सुलतान बनने की हैसियत है।
[ऐश्वर्या राय की इतनी प्यार से करारी INSULT किसी ने नहीं की!]

सुलतान फैन्स ने भी दबी ज़ुबान में ये मान ही लिया था कि अरिजित सिंह के साथ गलत हुआ। जिन्हें पूरा बात ना पता हो उनकी जानकारी के लिए सलमान खान अरिजित सिंह से इस बात पर खफा हैं--->[Nice कहने पर खफा सलमान]

और गुस्से में अरिजित का गाना सुलतान से कटवा दिया गया। इसके बाद अरिजित ने फेसबुक पर सलमान खान को एक माफीनामा लिखा और अपना गाना ना काटने की भीख मांगी।

बस ऐसा करते ही पूरा सोशल मीडिया अरिजित के साथ खड़ा था। अरिजित ने इससे भी ज़्यादा रिस्पेक्ट तब हासिल कर ली जब उन्होंने लोगों का रिएक्शन देखते ही आधे घंटे के अंदर वो माफीनामा डिलीट कर दिया।

इस पूरे वाकये से ये साबित हो गया कि अरिजित सिंह में वाकई सलमान खान के खिलाफ खड़ा होकर जीतने तक की ताकत है। वैसे जानिए क्यों अरिजित को बिल्कुल नहीं मांगनी चाहिए सलमान से माफी -
अपने दम पर सुपरस्टार
अरिजित ने ये तो साबित कर दिया है कि वो भी बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उन्हें ये स्टारडम अपनी मेहनत के दम पर मिला है। इसलिए अरिजित को अपनी उस मेहनत की कद्र करनी चाहिए।

असली स्ट्रगल
उन्होंने अपना स्टारडम एक लंबे स्ट्रगल के बाद हासिल किया है। इतना ही नहीं, इस स्ट्रगल में नाकामयाबियां भी जुड़ी हुई हैं। जैसे कि एक रियलिटी शो में अरिजित 4थे नंबर पर बाहर हो गए थे।

कभी कोई कंट्रोवर्सी नहीं
इतने साल में उनके नाम पर कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई। उनकी उम्र मात्र 29 साल की है और शोहरत बेशुमार। इस उम्र में अक्सर लोग अपनी स्टारडम संभाल नहीं पाते लेकिन अरिजित के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।

केवल काम पर फोकस
उन्होंने छोटे कदमों से यहां तक का मुकाम बनाया है। अरिजित बॉलीवुड म्यूज़िक डायरेक्टर प्रीतम के असिस्टेंट थे और काम सीखते हुए आज वो इस मुकाम पर पहुंच गए।

शाहरूख खान की इज़्जत
देखा जाए तो दिलवाले में इकलौती अच्छी चीज़ अगर कुछ थी तो वो थी अरिजित के गाने। चाहे वो जनम जनम रहा हो या गेरूआ...अरिजित की आवाज़ ने इस फिल्म में शाहरूख खान की बची हुई इज़्जत को संभाला था।

नो लाइमलाइट
इतने गानों के बाद...सुपरहिट होने के बाद भी अरिजित कभी भी लाइमलाइट में नहीं रहे। उनके बारे में शायद ही किसी ने कभी कोई खबर पढ़ी हो।

स्टार्स को बनाया
आशिकी 2 के स्टार्स को अगर किसी ने बनाया तो उसमें अरिजित का पूरा हाथ था। आदित्य रॉय कपूर की आवाज़ बन कर अरिजित ने एक एवरेज फिल्म को शानदार रूप दिया था।

फैन फॉलोइंग
जिस घड़ी उन्होंने सलमान खान से अपना गाया हुआ गाना सुलतान से ना काटने की भीख मांगी इतने फैन्स उनके साथ आकर खड़े हुए कि किसी को अंदाज़ा ही नहीं लगा कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। इससे ये तो तय हो गया कि अरिजित ने अपनी मेहनत से फैन्स हासिल कर लिए हैं। !

नो गॉडफादर
अरिजित किसी बॉलीवुड स्टार के बेटे नहीं हैं। ना ही इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर है। ऐसे में सलमान खान के सामने खुलकर अपनी बात रखना का बूता रखने के लिए आपको वाकई अपने काम पर कॉन्फिडेंस होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X