अरिजीत सिंह के कंसर्ट में फीमेल फैन को सिक्योरिटी ने गले से पकड़कर रौंदा, सिंगर ने मांगी माफी-काश मैं बचा पाता

Arijit Singh Concert Video: अरिजीत सिंह को बॉलीवुड का एक मशहूर सिंगर माना जाता है और आपको बता दें कि देश से लेकर विदेश में उनके कॉन्सर्ट होते रहते हैं। लेकिन अब उनका एक यूके कॉन्सर्ट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के दौरान सिंगर अपनी एक फैन के लिए स्टैंड लेते हुए नजर आए। दरअसल इस दौरान सिक्योरिटी ने एक फीमेल फैन को गले से पकड़ कर खींच दिया था।
दरअसल वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक फीमेल फैन अरिजीत सिंह के स्टेज की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही थी। लेकिन तभी सिक्योरिटी ने उसको रोकने की कोशिश भी की थी। तब फैन ने कहा कि सिंगर उसको बुला रहे हैं। लेकिन सिक्योरिटी ने उसको आगे जाने की इजाजत नहीं दी और उसका गला पड़कर रोकने की भी कोशिश की। यह पूरा मामला अरिजीत सिंह ने होते हुए देख लिया था।
तब उन्होंने स्टेज पर खड़े होकर कहा कि "यह बिल्कुल भी सही नहीं है, किसी को ऐसे गले से पकड़ना। कृपया करके सभी लोग बैठ जाओ और मुझे माफ कर दो मैम। काश मैं वहां पर होता तो आपको प्रोटेक्ट कर पाता। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया तो प्लीज बैठ जाइए।"
अब अरिजीत सिंह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी उनका खूब प्यार देते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई सिंगर की तारीफ कर रहा है। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। सिंगर के एक फैन ने स्टेज पर खाना रख दिया। तब अरिजीत ने उसे खाने को वहां से हटा कर सिक्योरिटी को दिया। सिंगर ने अपने फन से माफी भी मांगी और कहा कि सॉरी लेकिन यह मेरा मंदिर है तो आप यहां पर खाना नहीं रख सकते हो।


Click it and Unblock the Notifications