नई मम्मी के लिए मलाइका अरोड़ा के बेटे ने गाया ये गाना, बगल में खड़ी मुस्कुराती रहीं शूरा खान

Arhaan Singing and Guitar Video- अरबाज खान और शूरा खान की शादी से एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अरबाज की शादी का सबसे प्यारा वीडियो कहा जा रहा है।
दरअसल कुछ दिनों से बातें हो रहीं थीं कि अरबाज की शादी को लेकर मलाइका के बच्चे क्या सोच रहे हैं? वो खुश हैं या नहीं? अगर आपके मन में भी इसको लेकर किसी तरह का कोई सवाल है तो ये वीडियो आपके लिए है।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान इस वीडियो में आपको नजर आएगा। दरअसल शादी के बाद अरबाज खान अपनी फिल्म दबंग का एक गाना तेरे मस्त मस्त दो नैन, मेरे दिल का ले गए चैन.. गाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस बीच अरहान की नई मम्मी शूरा खान जाती हैं और अरहान को पकड़कर अरबाज खान के पास छोड़ देती हैं। इसके बाद अरहान भी पापा के साथ मिलकर ये गाना गाने लगते हैं।
जैसे ही अरहान गाना शुरु करते हैं लोग चिल्ला उठते हैं, ''ओह माय गॉड।'' यही नहीं, पापा की शादी में अरहान खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए गिटार भी बजाया। इस वीडियो में अतुल अग्निहोत्री ने पोस्ट किया है। अरहान के सामने पापा अरबाज खान भी खड़े हैं जो कि उनको निहार रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बस इसी तरह अगर दुनिया का सब लोग सब चीजें स्वीकार कर लें तो हर घर में सारे लोग खुशी से जीवन बिताएंगे।'' एक ने लिखा, ''सबसे अच्छा समय...अब एक बच्चा अपने माता-पिता की शादी देख सकता है।''
एक ने लिखा, ''अरबाज का बेटा सैफ अली खान की तरह लगता है।'' एक ने लिखा, ''बाप की शादी पे बेटा दीवाना।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे है।
मजे की बात है कि अब तक अरबाज खान की शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन या शुभकामनाएं नहीं आईं हैं। मलाइका इस वक्त अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की शादी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। फिलहाल आप देखिए अरबाज, अरहान और शूरा का ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications