नई मम्मी शूरा खान के बर्थडे पर ऐसे पहुंचे Arhaan Khan, रेड ड्रेस में हॉट लगीं बर्थडे गर्ल

अरबाज खान ने हाल ही में शूरा खान से शादी की थी और वो काफी चर्चा में रहे थे। अरबाज से शूरा काफी छोटी हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें शूरा लेकर लोग बातें कर रहे हैं।
दरअसल शूरा खान अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर खान परिवार के कई लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान सबकी नजरें अरबाज खान के बेटे अरहान खान पर थीं। अरहान खान अपनी नई मम्मी के बर्थडे पर पहुंचे थे और काफी अच्छे लग रहे हैं।
उनके इस वीडियो को Voompla ने पोस्ट करते हुए लिखा, ''शूरा खान के जन्मदिन की पार्टी में अरहान खान! यार के पास इसके साथ सुपर पली होने के लिए कोई हैंगअप नहीं है।''' इस दौरान अरहान जब गाड़ी से उतरे तो उन्होने व्हाइट टीशर्ट, ब्लैक कलर की पैंट और ब्लैक कलर की कैप पहनी हुई थी।
उनके इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, रात में टोपी क्यों? एक ने लिखा, ''बॉडी लैंग्वेज वही सलमान।'' एक ने लिखा, ''नई मम्मी के जन्मदिन पर।'' एक ने लिखा, ''अरबाज खान की सेकंड कॉपी है।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अरहान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। इस दौरान सुपरस्टार सलमान खान भी स्पॉट किए गए और वो शूरा खान के बर्थडे के लिए समय निकालकर पहुंचे थे।
अरबाज- शूरा का लुक
अरबाज खान और शूरा खान के लुक्स की बात करें तो दोनों साथ में काफी कमाल के लग रहे थे। अरबाज खान ने इस दौरान डेनिम लुक लिया हुआ था जबकि शूरा खान रेड ड्रेस में कमाल की लग रही थीं। वीडियो में दोनों को एक दूसरे का हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए देखा था। लोगों को उनकी जोड़ी काफी अच्छी लगती हैं। फिलहाल आप देखिए दोनों का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रही है...


Click it and Unblock the Notifications