ना चाहते हुए भी साथ में स्पॉट हुए अरहान खान और राशा थडानी, लोग बोले- 'दया कुछ तो गड़बड़ है'

राशा थडानी और अरहान खान का नाम एक दूसरे से जुड़ रहा है। जी हां, अरबाज खान के बेटे और रवीना टंडन की बेटी के कुछ तो चल रहा है ऐसा लोगों का मानना है। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो राशा थडानी और अरहान खान के एक साथ स्पॉट किया गया है। वीडियो में आप राशा थडानी के हाव भाव से समझ जाएंगे कि ना चाहते हुए भी दोनों एक साथ मीडिया की नजरों में आ गए। जब पैपराजी ने दोनों को एक साथ पोज करने के लिए कहा तो राशा थडानी घबरा गईँ और तेजी से कार में बैठ गईँ।
हालांकि अरहान और राशा एक साथ ही कार से रवाना हुए। वीडियो वायरल होते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''तो फिर इनके pair का नाम बन जाता हे राशन।'' एक का कहना है, ''वह मुस्कुराना बंद नहीं कर सकता, बहुत प्यारा लड़का है।''
एक ने लिखा, ''करेंट अफेयर्स...।'' एक ने लिखा, ''अरहान वक्त से पहले गांजा हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''ये दोनों कौन हैं?'' इस तरह से ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। राशा थडानी के लुक्स की बात करें तो वो येलो ड्रेस में बेहद प्यारी लग रहीं थीं।
अरहान भी व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम लग रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि अर्पिता खान के आवास पर आयोजित अरबाज खान और शूरा खान की शादी में राशा थडानी चुनिंदा मेहमानों में शामिल थीं। राशा और उसकी माँ, रवीना, शूरा के साथ घनिष्ठ संबंध साझा करती हैं।
गौरतलब है कि रवीना ने ही शादी की पुष्टि की थी। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है कि राशा थडानी और अरहान खान के बीच कुछ चल रहा है। देखने वाली बात होगी कि दोनों कब चुप्पी तोड़ते हैँ। ये पहली बार नहीं है जब अरहान और राशा इस तरह से किसी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए गए हैँ। आप देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications