अपनी सौतेली बहन से इतने ज्यादा बड़े हैं Arhaan Khan, अरबाज और शूरा की उम्र से है गहरा कनेक्शन

Arhaan Khan and half sister age gap

Arhaan Khan and half-sister age gap: अरबाज खान आज यानि 5 अक्तूबर को दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। ये खुशखबरी मिलते ही पूरा खान परिवार खुशी के मारे फूला नहीं समा रहा है। जब शूरा अस्पताल में एडमिट थीं तो उनसे मिलने के लिए उनके देवर सोहेल और उनका सौतेला बेटा अरहान भी पहुंचा था।

हर तरफ अरबाज और शूरा के उम्र के फासले की बात चल रही है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर शूरा खान और अरबाज खान के बीच उम्र का कितना फासला है लेकिन आज हम आपको अरहान और उनकी सौतेली बहन की उम्र के फासले के बार में बताएंगे।

अरबाज मलाइका की प्रेम कहानी

पहले तो आपको बताते हैं कि अरहान खान अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की इकलौती औलाद हैं। अरबाज और मलाइका ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 1993 में हुई थी, अरबाज मलाइका तब एक कॉफी एड के लिए साथ में काम कर रहे थे और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और शादी का फैसला ले लिया। 12 दिसंबर 1998 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के लगभग चार साल में उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ।

अरबाज मलाइका का तलाक

अरबाज मलाइका की शादी ठीक-ठाक चल रही थी लेकिन समय के साथ उनका बंधन कमजोर पड़ता गया और दोनों ने 19 साल बाद यानि साल 2017 में तलाक ले लिया। अरबाज और मलाइका के तलाक ने लोगों को हैरान कर दिया था क्योंकि ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पावरफुल जोड़ियों में से एक मानी जाती थी।

अरहान और सौतेली बहन के बीच उम्र का फासला

अब बात करते हैं अरहान खान और उनकी सौतेली बहन के उम्र के फासले की तो... अरहान खान का जन्म हुआ था 9 नवंबर 2002 में... वहीं उनकी सौतेली बहन जिनका नाम अब तक रिवील नहीं हुआ है, उनका जन्म आज यानि 5 अक्तूबर 2025 में हुआ है। इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों के बीज 23 साल का फासला है और ये फासला उतना ही है जितना अरबाज खान और शूरा खान के बीच है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X