स्टार फुटबॉलर डियागो माराडोना का निधन, शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन ने शेयर की यादें
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने बुधवार को 60 साल की उम्र में बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। उनके चाहने वालों में शोक की लहर फैल चुकी है। वहीं, बॉलीवुड कलाकार भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान से लेकर अजय देवगन ने माराडोना से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और दुख जताया।
60 वर्षीय माराडोना अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलर थे और दुनियाभर में मशहूर थे। बीते कुछ समय से मारडोना का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं था। यहां तक कि वे ड्रिपेशन के शिकार भी थे और उनका इलाज जारी था।

द गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर माराडोना ने अर्जेंटीना के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 91 कैप अर्जित किए और 34 गोल किए। वह चार बार फीफा विश्व कप का हिस्सा रहे। इसमें मैक्सिको में हुआ 1986 का विश्व कप भी शामिल है, जिसमें वे टीम के कप्तान थे और अर्जेंटीना ने फाइनल में वेस्ट जर्मनी पर जीत हासिल की थी। उस टूर्नामेंट के वे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे, जिसके लिए उनको गोल्डन बॉल मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











