आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से 'अरे प्यार कर ले' गाना रिलीज- मजेदार है ये सॉन्ग
एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का नया गाना 'अरे प्यार कर ले' रिलीज हो चुका है। जिसे बप्पी लहिरी ने गया है। ये गाना काफी एंटरटेनिंग है। 'अरे प्यार कर ले' गाने को आयुष्मान खुराना, जीतू, नीना गुप्ता और गजराज राव पर फिल्माया गया है। वीडियो में आपको 90 दशक की झलक देखने को मिलेगी। इस गाने के जरिए फैंस को बप्पी लहिरी की आवाज एंटरटेन करने में कामयाब साबित होती है।
'अरे प्यार कर ले' गाने को बप्पी लहिरी और आयुष्मान खुराना ने मिलकर गाया है। गाने के बोल 'वायु' ने लिखे हैं। बता दें ये गाना 'यार बिना चैन कहा रे' सॉन्ग का रिक्रिएशन है। गाने के रिलीज होने के चंद मिनटों बाद इसे हजारों लोगों द्वारा देखा व सुना जा चुका था।

बता दें एक बार फिर फैंस के लिए आयुष्मान खुराना कॉमेडी के साथ गंभीर विषय को लेकर आए हैं। ये फिल्म समलैंगिक रिश्तों पर बनी है जिसमें लीड रोल में आयुष्मान खुराना और जीतू हैं। फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।
'शुभ मंगल सावधान' के बाद 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में ज्यादा कॉमेडी का तड़का देखने को मिल सकता है। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन हितेश कैवल्य ने किया है। फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर भूत और शुभ मंगल में भिंड़त
बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्म विक्की कौशल की फिल्म 'भूत पार्ट वन द हॉन्टिड शिप' से मुकाबला करेगी। दोनों ही फिल्में 21 फरवरी को रिलीज हो रही हैं। करण जौहर की फिल्म भूत का चैलेंज कॉमेडी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से होगा।
सुनें गाना


Click it and Unblock the Notifications