..................... पहली शादी और एक बेटी के जन्म के बाद क्या नई गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से दूसरी शादी कर रहे हैं बादशाह? Are wedding bells ringing for Badshah and Isha Rikhi here is the answer know - Hindi Filmibeat

नई गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के साथ शादी की खबरों पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ नया...

: रैपर बादशाह, जिनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, कहा जाता है कि वह अपनी लंबे समय से प्रेमिका और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ शादी करने जा रहे हैं। बादशाह ईशा रिखी से एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल इस महीने उत्तर भारत में गुरुद्वारे में शादी करने की योजना बना रहा है, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल होंगे।

रैपर बादशाह ने रविवार दोपहर इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह क्लियर किया कि उनकी शादी को लेकर आ रही खबरें अफवाह हैं। उन्होंने लिखा, 'डियर मीडिया, मैं आपसे विनती करता हूं लेकिन यह बहुत ही बचकानी हरकत है। मैं शादी नहीं करने वाला। जो भी आपको यह खबर दे रहा है उसे बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत है।'

बता दें कि एक पार्टी में मिलने और समान रुचियों को साझा करने के बाद पिछले साल से बादशाह के साथ डेटिंग की अफवाह थी। बादशाह ने 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी और 2017 में दोनों अपनी बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह के माता-पिता बने। हालांकि, 2020 में वे अलग हो गए।

रैपर बादशाह ने म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए बहुत मेहनत की। बॉलीवुड में पांव जमाना आसान नहीं है, और यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने प्यार तक को कुर्बान करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बादशाह सीरीयस रिलेशन में थें, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें सिर्फ इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि वह शोबिज इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते थे।

बता दें कि जब बादशाह का ब्रेकअप हुआ था, तब म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी एंट्री हो चुकी थी, लेकिन उन्हें वह नाम और शोहरत नहीं मिला था, जिसे वह आज इंजॉय करते हैं।

बादशाह सबसे पहले लाइमाइट में तब आए, जब 'सैटरडे सैटरडे' गाना रिलीज हुआ। इस सॉन्ग को उन्होंने ही अपनी आवाज दी थी। इसके बाद 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो', 'लड़की ब्यूटिफुल' जैसे कई गाने उन्होंने गाए, जो सुपरहिट साबित हुए।

Read more about: badshah isha rikhi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X