..................... Are Varun Dhawan and Natasha Dalal already getting married in summer 2019 - Hindi Filmibeat

वरूण धवन - नताशा दलाल की शादी, कलंक होगी आखिरी 'बैचलर' फिल्म, जानिए डीटेल्स

वरूण धवन और नताशा दलाल बॉलीवुड के ताज़ा जोड़ों में से एक हैं जिनकी शादी की बातें आए दिन चलती रहती हैं। और अब खबरों की मानें तो दोनों 2019 की गर्मियों में ही सात फेरे लेने वाले हैं। दरअसल, दोनों अभी शादी टालना चाहते हैं लेकिन धवन परिवार और दलाल परिवार ने तय कर लिया है कि शादी तो होनी ही है।

और यही कारण है कि दोनों ही परिवारों में छोटे छोटे फैसले लेना शुरू भी हो गए हैं। माना जा रहा है कि पहले हाफ में ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वरूण धवन और नताशा दलाल काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरू में वरूण ने इस राज़ को राज़ रखने की काफी कोशिश की।

are-varun-dhawan-natasha-dalal-already-getting-married-in-summer-2019

लेकिन पिछले एक साल से वरूण और नताशा हर जगह साथ ही दिखाई देते हैं और अब तो बस शहनाइयां बजने की देर है। वैसे अगर ऐसा होता है तो वरूण धवन - आलिया भट्ट की कलंक, वरूण की आखिरी बैचलर फिल्म होगी। क्योंकि इसके बाद उनकी सारी फिल्में 2019 के सेकंड हाफ में रिलीज़ हो रही हैं।

नताशा दलाल एक बिज़नेस परिवार से हैं और खुद पेशे से फैशन डिज़ाइनर हैं। नताशा और वरूण बचपन के दोस्त भी हैं। अब देखना है कि वरूण धवन भी बैचलर लिस्ट से आउट होते हैं या फिर ये केवल अफवाहें हैं।

मिलिए बॉलीवुड के कुछ हॉट यंग कपल से जो जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X