क्या वाकई रिलेशनशिप में हैं राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस के करीबी ने कर दिया बड़ा खुलासा

Recommended Video
Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया था जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई है। हाल ही में दोनों डिनर पर स्पॉट किए जाने के बाद अगले दिन लंच पर एक साथ नजर आए जिसके बाद रिलेशनशिप की खबरें और भी तेज हो गई।
दोनों को लेकर लगातार लगाई जा रही अटकलों के बीच परिणीति चोपड़ा के करीबी शख्स ने राघव चड्ढा और उनके रिलेशनशिप की सच्चाई सामने रख दी है। परिणीति चोपड़ा के करीबी ने दोनों के रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सोर्स ने कहा- हां, परिणीति और राघव डेट एक कर रहे हैं और इस रिलेशनशिप में दोनों बेहद खुश हैं।
करीबी ने ये भी कहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को काफी लंबे अरसे से जानते हैं और दोस्त हैं। लेकिन, यह दोस्ती कुछ समय पहले ही रिलेशनशिप में बदली है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में कई बातें एक जैसी हैं। खासकर दोनों जिंदगी जीने के नजरिए को एक तरह से देखते हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि, दोनों को घूमना और खाने की पसंद भी काफी मिलती जुलती है। अपने रिलेशनशिप को लेकर भी दोनों काफी सुरक्षित महसूस करते हैं इसलिए उन्हें साथ आने जाने से कोई समस्या नहीं है। दोनों जिंदगी के इस नए फेज को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
बता दें कि, शुक्रवार को एक निजी चैनल ने राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा को लेकर सवाल पूछा था। राघव चड्ढा ने कहा था- आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के सवाल ना करिए। वहीं, उनसे फिर पूछा गया कि परिणीति के बारे में सवाल किए जा रहे हैं उन्हें वो क्या बोलेंगे। इस पर उन्होंने कहा- आपको देंगे जवाब। वहीं, रिपोर्टर ने जब कहा उनकी मुस्कुराहटों से और भी कयास लगेंगे। इस पर राघव चड्ढा थैंक्यू बोलकर वहां से निकल गए।


Click it and Unblock the Notifications