..................... Are Parineeti Chopra and Raghav Chadha engaged, AAP MP congratulated the couple. क्या परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने गुपचुप कर ली सगाई? आप सांसद ने दी कपल को बधाई। - Hindi Filmibeat

क्या परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने गुपचुप कर ली सगाई? आप सांसद ने दी कपल को बधाई

raghav chadha, parineeti chopra

AAP MP confirms Parineeti-Raghav relationship: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया था जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई है। हाल ही में डिनर पर स्पॉट किए जाने के बाद अगले ही दिन दोनों को दोनों लंच पर एक साथ नजर आए जिसके बाद रिलेशनशिप की खबरें और भी तेज हो गई थी।

अब आप सांसद संजीव भट्ट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट किया है- 'मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनका यह मिलन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप समृद्ध रहे। मेरी शुभकामनाएं।' उनके इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की सगाई हो गई है।

कई यूजर्स भी संजीव अरोड़ा के ट्वीट पर यह कॉमेंट कर रहे हैं कि क्या दोनों की सगाई या रोके की रस्म हो गई है। हालांकि, इसके बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थी कि, दोनों के परिवार ने भी अब शादी की बातचीत शुरू कर दी है। रविवार को परिणीति चोपड़ा को मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो परिणीति और राघव चड्ढा एक दूसरे को पहले से पसंद करते हैं और कुछ समय पहले दोनों के परिवार ने भी मुलाकात की है। अब शादी की औपचारिक घोषणा भी जल्द की जा सकती है। हालांकि, दोनों के व्यस्त होने की वजह से अभी तक डेट फाइनल नहीं हुई है।

बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स से परिणीति के करीबी ने खुलासा किया था कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को काफी लंबे अरसे से जानते हैं और दोस्त हैं। लेकिन, यह दोस्ती कुछ समय पहले ही रिलेशनशिप में बदली है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में कई बातें एक जैसी हैं। खासकर दोनों जिंदगी जीने के नजरिए को एक तरह से देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X