क्वारंटाइन में मीका सिंह और चाहत खन्ना, रोमांटिक तस्वीरें वायरल- PR स्टंट या पक रही खिचड़ी !
लॉकडाउन में सिंह मीका सिंह और चाहत खन्ना लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मीका सिंह और चाहत खन्ना की डेटिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर लॉकडाउन में लगातार सामने आ रही है। दोनों साथ में समय बिता रहे हैं और खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर चुके हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों एक दूसरे को डेट रहे हैं।
वहीं चाहत खन्ना ने बताया कि वह और मीका एक गाना शूट कर रहे हैं। जिसके चलते साथ में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने इसे पीआर का एक हिस्सा बताया। मीका और चाहत का नया गाना 'क्वारनटीन लव' जल्द रिलीज होने वाला है। इसे के चलते वह रोमांटिक पोज़ देते हुए भी नजर आए।
सोशल मीडिया पर कहां ये बात फैंस को हजम होने वाली थी। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा है जिसे अभी तक दोनों ने स्वीकार ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











