..................... Are Anushka Sharma and Virat Kohli attending Sonam Kapoor and Anand Ahuja's wedding - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में शामिल हो सकते है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के चर्चे इन दिनो बॉलीवुड गलियारों में सुनाई दे रहे है। बता दें कि इस शादी के लिए काफी समय से तैयारियां चल रह है और अब इसके आखिरी पड़ाव पर है। खबर है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी सोनम कपूर की शादी मे शामिल हो सकते है।

जैसे जैसे सोनम की शादी करीब आ रही है ये अफवाह और भी ज्यादा पक्की होती जा रही है। बता दें कि 7 मई को सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म होगी तो वहीं 8 मई को दोनो सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।

Virat kohli, anushka sharma, sonam kapoor, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर

बता दें कि सोनम कपूर की शादी मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हो रही है जो कि काफी सारे बिजनेस करते है और काफी रईस है। सूत्रों की माने तो आनंद आहूजा के पास 3 हजार करोड़ की संपत्ति होने की बात कही गई है।

विराट कोहली की बात करें तो इन दिनो वो आईपीएल में बिजी है तो वहीं अनुष्का शर्मा फिल्म सुई धागा की शूटिंग कर रही है। अनुष्का और विराट की शादी अचानक हुई थी और उन्होने इटली जाकर शादी की थी।

इसके बाद भारत लौटने के बाद उन्होने दिल्ली और मुंबई में शादी का रिसेप्शन रखा था। फिलहाल सोनम कपूर की शादी एक बड़ी शादी होने वाली है इसमें कोई शक नही है।

इस शादी मे कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली है जिनमें एक नाम वरुण धवन का भी शामिल है। दरअसल इस शादी नें वरुण धवन का पूरा परिवार शामिल होने वाला है।

बता दें कि वरुण धवन इन दिनो फिल्म कलंक की शूटिंग मे बिजी है और उस फिल्म से उन्होने छुट्टी लेनी की अर्जी पहले ही लगा दी है। वरुण को लेकर खबर आई थी फिल्म कलंक के फिल्मेकर्स से उन्होने कहा था कि वो 7 और 8 मई को शूट नहीं करेगें जिस कारण शूटिंग रोकनी पड़ सकती है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की बात करें तो वो एक दूसरे से काफी समय से जुड़े हुए है और अक्सर सबके सामने अपने प्यार का इजहार करते थे।

सोनम कपूर ने एक स्टेटमेंट में बोला था कि वो आनंद के साथ जब होती है तो उनको फिर किसी की भी कमी महसूस नहीं होती है और उनको काफी सुकून भी मिलता है।

फिलहाल सोनम कपूर 8 मई को हमेशा के लिए आनंद आहूजा के जिंदगी मे आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X