अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने गर्लफ्रेंड को अपने ही घर में किया शिफ्ट, गोद में उठाकर कराई एंट्री

Archana Puran Singh Son Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना पूरन का पूरा परिवार की व्लॉगिंग के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। व्लॉगिंग के जरिए अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे भी काफी मशहूर हो चुके हैं। कुछ समय पहले जहां बड़े बेटे आर्यमान सेठी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगे थे, वहीं अब परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह के घर में एक और नए सदस्य की एंट्री हो गई है।

Archana Puran Singh Son Girlfriend

आर्यमान के बाद अब अर्चन के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी भी अपनी गर्लफ्रेंड को घर ले आए हैं। जैसे ही आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा ने घर में कदम रखा इस दौरान अर्चना पूरन सिंह काफी खुश दिखी और जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

आर्यमान सेठी के लेटेस्ट व्लॉग में समीक्षा के अपने बॉयफ्रेंड आयुष्मान के घर शिफ्ट होने की झलक देखने को मिली। वीडियो में दोनों को उसके घर से सामान लेते हुए दिखाया गया, जिसमें एक बड़ा कॉफी मशीन भी शामिल था, जिसे समीक्षा खुद उठाए नजर आईं. मजाकिया अंदाज में कैमरे को दिखाते हुए उन्होंने कहा, 'ये दहेज है,' जिस पर आर्यमान हंसते हुए बोले, 'पापा को इस कॉफी मशीन की बहुत जरूरत है।'

घर पहुंचते ही आयुष्मान ने समीक्षा को गोद में उठाकर अंदर एंट्री करवाई. बालकनी से ये नजारा देख रहीं अर्चना पूरन सिंह खुशी से तालियां बजाने लगीं और बोलीं, 'ये देखो, ओह माय गॉड.'

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह ने 2024 में यूट्यूब पर अपना सफर शुरू किया, जहां वह फैमिली ट्रैवल और फूड चैलेंज से जुड़े वीडियोज शेयर करती हैं। उनके कंटेंट को लोगों ने खूब पसंद किया, जिसके बाद आर्यमान ने भी अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी लाइफ और काम की झलक फैंस के साथ शेयर करना शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X