इस गाने की शूटिंग दौरान नशे में धुत थे आमिर खान? अर्चना पूरन सिंह ने 28 साल बाद खोला राज!

Archana Puran Singh Aamir Khan- आमिर खान को मिस्टर परफेक्ट बोला जाता है और इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई बातें हैं। कहा जाता है कि वो अपनी फिल्म के लिए काफी मेहनत करते हैं और एक एक चीज पर बारीकी से काम करते हैं।
यही कारण है कि लोगों को प्रभावित कर देते हैँ। लेकिन अब एक गाने को लेकर अर्चना पूरन सिंह ने खुलासा किया है कि आमिर खान ने उसको शानदार बनाने के लिए शराब पी ली थी। जी हां, इस गाने में आमिर खान को शराब के नशे में धुत दिखना था और सभी जानते हैं कि वो ड्रिंक नहीं करते।
ऐसे में उन्होने शायद शराब पी ली। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह जो कि द कपिल शर्मा में जज हैं उन्होने एक राज खोला है। बता दें कि ये फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' थी और गाने का टाइटल 'तेरे इश्क में नाचेंगे' था। रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि इस सीन में सच में आमिर खान नशे में थे?
क्या बोलीं अर्चना पूरन सिंह?
अर्चना ने कहा, ''ऐसा मैने सुना है, मेरा कमरा उनके बाजू वाला कमरा था। मेरे सामने तो उसने नहीं पी लेकिन मेरा मानना है कि उसने ऐसा करके एक्सपेरीमेंट किया था। वो इस एक्सपेरीमेंट से खुश नहीं था लेकिन उसने किया था। मैं इस फिल्म के लिए इसलिए खुश थी कि मैं इसके लिए फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट हुई थी सपोर्टिंग एक्टर के लिए। वो मेरा पहला और और आखिरी नॉमिनेशन था। वो भी मुझे मिला नहीं था।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, ''तो अभी याद आया इतने सालों के बाद।'' एक ने लिखा, ''वो अभी किसके इश्क में नाच रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''परीक्षा वाला जानकारी।'' एक ने लिखा, ''इसलिए हमने उन्हें MR.perfectionis कहा।'' एक ने लिखा, ''तो हमें यह गाना और अभिनय बहुत पसंद आया वह था।'' एक ने लिखा, ''ये तो शायद आमिर ने खुद बताया था, ऐसा ही तो नहीं वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। आप देखिए अर्चना पूरन सिंह का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications