लॉकडाउन में स्टार बनीं अर्चना पूरन सिंह की हाउस मेड भाग्यश्री, जन्मदिन पर मिला बड़ा गिफ्ट VIDEO
लॅाकडाउन में कई स्टार्स अपने घर से खास वीडियो बना रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच अर्चना पूरन सिंह का डेली इंस्टाग्राम वीडियो चर्चा में रहता है। इसकी वजह है उनकी हाउस मेड भाग्यश्री। जी हां, भाग्यश्री के कई दिलचस्प वीडियो अर्चना बनाती रहती हैं। कभी खाना बनाते हुए तो कभी साफ-सफाई करते हुए।
लॅाकडाउन में भाग्यश्री एक स्टार बन गई हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। जब ये बात अर्चना ने भाग्यश्री को बताई तो उसे यकीन नहीं हुआ। लेकिन इस बार अर्चना ने भाग्यश्री के लिए उनका जन्मदिन एक दम खास बना दिया है।

जी हां, उनके जन्मदिन पर ऐसा कुछ हुआ कि जिसमें उनका साथ अनुमप खेर ने दिया है। भाग्यश्री को लेकर अर्चना पूरन सिंह अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट डालती रहती हैं जिसे धड़ल्ले से वायरल होने में देर नहीं लगती है। इस बार भी उनका ये वीडियो और भाग्यश्री के जन्मदिन पर लिखा खास पोस्ट वायरल हो रहा है..
View this post on InstagramA post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on


Click it and Unblock the Notifications











