..................... Archana Puran Singh Reveals That She Gave Laughing Shots When Her Mother In Law Passed Away - Hindi Filmibeat

सास की मौत पर भी ठहाके मारकर हंस रही थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस! बोलीं- मेरा पति ने भी मेरा साथ दिया...

Archana Puran Singh

Archana Puran Singh Laughing When Mothe In Law Died: अर्चना पूरन सिंह टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा मशहूर है और काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। लेकिन वह पिछले लंबे समय से कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल या फिर कपिल शर्मा शो में भी काफी ज्यादा देखने को मिलती है। उन्हें जज के तौर पर देखा जाता है।

अर्चना पूरन सिंह को कपिल शर्मा के शो में ठहाके लगाते हुए देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्चना सिंह की हंसी के पीछे कई बार दर्द भी छुपा रहता है। जिसकी भनक वह किसी को भी नहीं लगने देती है। हाल ही में उन्होंने पहली बार इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ इंटरव्यू के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है।

अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि सेट पर शूटिंग के वक्त उनकी सास की मौत की खबर उनको मिली थी। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने हंसते और मुस्कुराते हुए पूरी शूटिंग की। एक्ट्रेस ने बताया कि "मैं खूब हंसी। लेकिन आप यह भी सोचिए कि तब मेरे दिमाग में क्या चल रहा होगा जब मुझे इस बात की खबर मिली कि मेरी सास की मौत हो गई है।"

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मुझे यह नहीं पता कि मैं तब कैसे हंसी और आप जब 30 से 40 साल तक इंडस्ट्री में काम करते रहते हो तो आपको यह भी पता होता है कि प्रोड्यूसर ने कितना पैसा लगाया हुआ है। इसीलिए आप काम को बीच में छोड़कर नहीं जा सकते हो। अर्चना बताती है कि किस तरीके से मेकर्स ने उनके लाफिंग शॉट्स ले लिए थे, जिससे कि बाद में जोक्स के बीच में उनका लगाया जा सके।

अर्चना पूरन सिंह बताती है कि इस मामले में उनके पति परमीत सेठी ने भी उनको समझा और यह सिर्फ 15 मिनट के लिए था। बाद में एक्ट्रेस को घर जाने की इजाजत मिल गई थी। अभिनेत्री ने बताया कि सास की मौत की खबर सुनते ही वह काफी ब्लैक हो गई थी और उनके दिमाग में सिर्फ सांस की मौत और शॉट्स देने की बात चल रही थी। उनको जबरदस्ती हंसना पड़ा।

Read more about: archana puran singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X