पति संग अच्छा नहीं था अर्चना पूरन सिंह का रिश्ता ? होते थे झगड़े, एक्ट्रेस ने बताया कैसे निभाए शादी के 33 साल

Archana Puran Singh

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपने ठहाकों से सभी का दिल जीत लेने वाली अर्चना पूरन सिंह अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हर कोई अर्चना पूरन सिंह के खुशमिजाज स्वभाव की तारीफ करता है, लेकिन हाल ही में द आर्ट ऑफ लिविंग पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी इमोशनल पास्ट लाइफ के बारे में खुलकर बात की। बचपन में हुआ ट्रामा, के साथ ही अपनी शादी को लेकर भी उन्होंने बातचीत की। अर्चना पूरन सिंह कहती हैं कि लोग कहते हैं कि मैं और परमीत परफेक्ट कपल हैं, लेकिन मैं सच में पूछती हूं कि क्या हम परफेक्ट कपल हैं ?

अर्चना पूरन सिंह कहती हैं कि एक परफेक्ट कपल वो होता है जो अपनी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करे, लेकिन हमने अपनी ही शादी में चुनौतियां देखीं। हमने एक दूसरे को समझने में ही गलती की है। हमारे बीच बहुत टकराव थे, अहंकार था। अर्चना पूरन सिंह ने आर्ट ऑफ लिविंग को क्रेडिट देते हुए कहा कि- मैंने जब सुदर्शन क्रिया की तब मैंने यह खुद को कहते पाया कि 'मम्मी मुझे छोड़कर मत जाना'। यह सुनकर मुझे बहुत हैरानी हुई।

मैंने अपनी मां से पूछा तब उन्होंने कहा कि- जब मैं 10 दिन की थी तब वह 10 दिनों के लिए कोलकाता गई थीं। मुझे अकेला छोड़कर और मेरी मां ने आज तक बस तभी अकेला छोड़ा था। शायद मां से उस समय अलग होना मेरे दिल में बस गया और सालों बाद भी मैं यही कहती हूं कि मां मुझे छोड़कर मत जाना।

अर्चना पूरन सिंह अपने पति के बारे में भी बात करती हैं वह बताती हैं कि एक बार मैंने परमीत से भी यह आर्ट ऑफ लिविंग का कोर्ट ज्वाइन करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं ? दरअसल उन दिनों पति पत्नी के तौर पर हमारे रिश्ते अच्छे नहीं थे। हमारे जीवन में काफी तनाव था, लेकिन मैंने उनसे कहा कि यह आपके लिए बेस्ट तोहफा हो सकता है।

परमीत ने जब सेशन लिया तो काफी कुछ बदला परमीत ने मुझसे कहा कि वह मुझे सबसे खूबसूरत महिला के रूप में देखते हैं। इसके बाद हमारी बातचीत शुरू हुई। हम साथ में प्राणायाम, और सुदर्शन क्रिया करने लगे। धीरे-धीरे हमारे रिश्ते में सुधार आया। आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह और परमीत की शादी को 33 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों के दो बेटे हैं जिसमें से एक ही जल्द ही शादी होने जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: archana puran singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X