फिल्मों से लेकर टीवी तक से करोड़ों की कमाई करती हैं Archana Puran Singh, जानें कितनी लेती हैं फीस?
Archana Puran Singh Net Worth: अर्चना पूरन सिंह इस समय फ़िल्म 'टोस्टर' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है और इस फिल्म में उन्होंने काम भी किया है। फिल्म में उनके रोल के लिए उनकी खूब तारीफ भी हो रही है। लेकिन आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी में भी काफी बेहतरीन काम किया है। आज के समय में वह करोड़ों में कमाती है तो चलिए आज हम आपको उनकी पूरी नेटवर्थ बताने वाले हैं।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो अर्चना पूरन सिंह की कुल नेटवर्थ 235 करोड़ की बताई जाती है। अर्चना कपिल के शो में भी नजर आती है और वह शो में परमानेंट गेस्ट है। खबरों के अनुसार इस देश के लिए वह हर एपिसोड के लिए 10 लाख रुपए तक का चार्ज ले लेती है। पहले कपिल का शो टीवी पर आया करता था और अब शो के दो सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए गए हैं। साथ ही अर्चना पूरन सिंह यूट्यूब पर कंटेंट से भी कमा लेती है और सोशल मीडिया पर पेड प्रमोशन से भी उनकी कमाई हो जाती है।
बहुत कम लोगों को पता है कि अर्चना पूरन सिंह मड आईलैंड में रहती है और यहां पर उनके पास में दो बंगले भी हैं। बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट की माने तो उनके एक बंगले की कीमत 70 करोड़ बताई जाती है। एक बंगले का फिलहाल रिनोवेशन हो रहा है और इसमें उनके बड़े बेटे आर्यमन और होने वाली बहू योगिता रहेंगे। वहीं दूसरे बंगले में अर्चना अपने पति परमिट सेठी, मां, ससुर और छोटे बेटे आयुष्मान के साथ में रहती हैं। उनका बंगला काफी ज्यादा लग्जरी है।
अर्चना पूरन सिंह के पास में बहुत ही लग्जरी कार कलेक्शन भी है। जिसमें मर्सिडीज़-बेंज ई-क्लास, ऑडी ए8, बीएमडब्ल्यू X5, जैगवार एफ-पेस और लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक भी शामिल है।
अगर हम अर्चना पूरन सिंह की फिल्मों की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने खुद की मेहनत से इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया है। स्ट्रगल के दिनों में वह ₹11 की डेली मील पर सरवाइव किया करती थी। लेकिन अभी के वक्त में वह लग्जरी जिंदगी की रही है और कई सारी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। उन्हें कुछ कुछ होता है, एतराज, आबरा का डाबरा और किक जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications