अर्चना पूरन सिंह का कमाल - बेटे के स्कूल में ही पढ़ाई करने पहुंच गईं!
द कपिल शर्मा शो फेम अर्चना पूरन सिंह आजकल ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान उन्होंने छुट्टी का इस्तेमाल सही तौर पर किया और अपने बेटे के स्कूल में ही पढ़ने पहुंच गई। अर्चना के बेटे आयुष्मान एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और अर्चना ने भी यहां एक दिन की क्लास कर डाली।
इसके बाद अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि आज ज़िंदगी में पहली बार एक्टिंग की क्लास अटेंड की है। वो भी सर रॉबर्ट एलरमैन के साथ जो मेथड एक्टिंग के बादशाह कहे जाते हैं। पहली बार देखा और जाना कि एक्टिंग आखिर सिखाते कैसे हैं।
अर्चना पूरन सिंह ने अपने करियर की शुरूआत, एक टेलीफिल्म अभिषेक के साथ की थी। इस फिल्म में वो आदित्य पंचोली के अपोज़िट दिखाई दी थीं। इसके बाद वो नसीरूद्दीन शाह के साथ जलवा में दिखाई दीं जो कि सुपरहिट हुई। इसके बाद कई फिल्मों में वो छोटे छोटे रोल में दिखाई देती रहीं।
उन्होंने राजा हिंदुस्तानी में करिश्मा कपूर की सौतेली मां का किरदार निभाया तो वहीं गोविंदा स्टारर बाज़ में आईटम नंबर करती भी दिखीं। टीवी पर अर्चना शुरूआती दिनों में श्रीमान श्रीमती के साथ लाईमलाईट में आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











