"महिला कम, मर्द ज्यादा लग रही हो",- ऐसे भद्दे कमेंट पढ़कर अर्चना पूरन को आया गुस्सा, यूजर की लगाई लताड़

Archana Puran: हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया जिसको लेकर यूजर ने भद्दे कमेंट करना शुरु कर दिया। तो ऐसे में अर्चना का गुस्सा आ गया और उन्होंने यूजर की अच्छे से क्लास लगा दी।
बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने के बाद अर्चना पूरन इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रही हैं। शो पर अपनी हंसी से सभी को लोटपोट कर देने वाली अर्चना पूरन सिंह अपने बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।
अर्चना पूरन सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट-
हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर पति परमीत सेठी संग थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "थोड़ी देर और एक मिनट पहले! गूगल मुझे याद दिलाता रहता है कि लाइफ कितनी अद्भुत रही है।" फोटो में अर्चना नो मेकअप लुक में परमीत के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं, दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।
जहां एक्ट्रेस के फैन ने उस फोटो पर खूब प्यार लुटाया। वहीं एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा दिया कि, 'महिला कम मर्द ज्यादा लग रहीं हो..कपिल सही कहता है कि आपको बहुत टाइम लगता होगा रूप बदलने में..' इस तरह का भद्दा कमेंट अर्चना को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया तो उन्होंने इसके लिए यूजर को जमकर लताड़ लगा दी।
अर्चना पूरन ने लगाई यूजर की क्लास-
अर्चना पूरन ने कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा - 'कितनी घटिया सोच रखती हो इतनी कम उम्र में..थोड़ा पढ़ लिख लेती तो शायद पता होता कि अपने से बड़े लोगों से कैसे बात करते हैं..प्लीज हर उम्र, शेप और साइज की महिलाओं का सम्मान करना आप सबसे पहले सीखें। आप पुरुषों से कैसे रिस्पेक्ट की उम्मीद कर सकती हैं, जब आप खुद एक महिला का सम्मान नहीं कर रहीं'।
जिसके बाद उस महिला ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया। सोशल मीडिया पर इसके बाद फिर अर्चना के सपोर्ट में आए और अपनी प्रतिक्रियाएं दी।


Click it and Unblock the Notifications











