अर्चना पूरन सिंह को होने वाली बहू ने कहा आंटी, गुस्सा हुई एक्ट्रेस बोली- ये कोई तरीका है?

Archana Puran Singh Yogita Bihani

Archana Puran Singh Yogita Bihani: अर्चना पूरन सिंह ने अपने फैमिली व्लॉग AAAP Ka Parivaar की पहली सालगिरह मनाई। इस व्लॉग की शुरुआत उन्होंने एक साल पहले पति परमीत सेठी और दोनों बेटों आर्यमन और आयुष्मान के साथ की थी। तब से यह परिवार अपने मजेदार और सच्चे पलों को व्लॉग के जरिए लोगों के साथ शेयर करता आ रहा है।

पहली एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए अर्चना और उनके परिवार ने घर में ही एक छोटा-सा अवॉर्ड फंक्शन रखा। इसमें उन सभी लोगों को अवॉर्ड दिए गए, जो पिछले एक साल में उनके व्लॉग का हिस्सा बने। इसी दौरान एक मजेदार किस्सा भी देखने को मिला।

इस खास व्लॉग को आर्यमन की मंगेतर और अर्चना की होने वाली बहू योगिता बिहानी ने होस्ट किया। घर को रेड कार्पेट की तरह सजाया गया था और सभी लोग तय ड्रेस कोड में आए थे। लेकिन जब आर्यमन की एंट्री हुई, तो उन्होंने ड्रेस कोड फॉलो नहीं किया। इस पर योगिता ने मजाक में उनकी हल्की-फुल्की टांग खिंचाई कर दी, जिसे सबने हंसी-मजाक में लिया।

जब अवॉर्ड्स देने की बारी आई तो योगिता ने अर्चना पूरन सिंह को "आंटी" कहकर बुला लिया। यह बात अर्चना को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने तुरंत योगिता से कहा कि उन्हें नाम लेकर और अच्छे तरीके से स्टेज पर बुलाना चाहिए।

व्लॉग का सबसे मजेदार पल तब आया, जब कॉमेडियन कीकू शारदा को अवॉर्ड मिला। उन्होंने मजाक में ChatGPT से अपनी स्पीच तैयार करने को कहा। लेकिन फोन से अर्चना को लेकर मजेदार लाइन सुनते ही कीकू ने जल्दी से फोन बंद कर दिया और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

इसके बाद अर्चना और उनके परिवार ने गोल्ड प्ले बटन मिलने की खुशी मनाई। अर्चना ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि पहले काम पाने के लिए फोटो लेकर एक-एक ऑफिस जाना पड़ता था, क्योंकि तब आज जैसी टेक्नोलॉजी नहीं थी।

More from Filmibeat

Read more about: yogita bihani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X