टीवी एक्ट्रेस ने बताई Labubu Doll की आंखो देखी सच्चाई, घर लाते ही टूट गई शादी... पापा की हो गई डेथ...

Archana Gautam Labubu Doll: दुनिया भर में इन दिनों Labubu Dolls काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तमाम लोग इन्हे खरीदने के लिए मेटी रकम खर्च कर रहे हैं तो वहीं हीरोइनें भी इनकी दीवानी दिखाई दे रही हैं। उर्वशी रौतेला से लेकर अनन्या पांडे तक कई हीरोइने अपने पर्स में Labubu Doll लटकाए घूम रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री अर्चना गौतम ने Labubu Doll से जुड़ा हैरान कर देने वाला किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है।

अर्चना गौतम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अर्चना ने Labubu Doll ना खरीदे की अपील की है। इसके साथ ही अर्चना ने Labubu Doll से जुड़ा तबाही वाला मंजर बताया है। अर्चना ने बताया कि कैसे एक Labubu Doll के कारण एक फैमिली पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

अर्चना गौतम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए, बताया कि उनके पास एक लड़की आई थी जिसने Labubu Doll से जुड़े खौफनाक एक्पीरियंस के बारे में बताया था। अर्चना ने कहा, 'मेरे पास एक लड़की आई थी, उसने पूछा- दीदी क्या आपने लबूबू डॉल खरीदी है? मैंने कहा- नहीं। तब उसने बताया कि उसकी एक दोस्त ने ये डॉल खरीदी थी। उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन जैसे ही उसने डॉल घर में रखी चंद मिंटों में ही, उसकी शादी टूट गई।'

इतना ही नहीं, अर्चना ने आगे कहा, 'उस लड़की ने बताया कि डॉल घर लाने के अगले ही दिन उसके दोस्त के पापा की डेथ हो गई। इसलिए उसने मुझे भी लाने से मना किया।' अर्चना ने खुद भी कहा, कि उनका मन था, कि वह लोखंडवाला मार्केट से लबूबू डॉल खरीदें, लेकिन वक्त न मिलने की वजह से नहीं जा पाईं। इसपर उन्होंने कहा, 'भगवान का शुक्र है, कि मैं फ्री नहीं थी, वरना शायद मैं भी खरीद लेती।'

एक्ट्रेस आगे बोलीं, 'वैसे भी उसका मुंह इतना गंदा है, पता नहीं लोग क्यों खरीद रहे हैं।' अर्चना ने फैंस को चेतावनी भी दी, उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए, कहा कि वे इस डॉल को घर न लाएं, क्योंकि इसके बाद जिंदगी में अपशकुन हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'प्लीज लबूबू मत लाना, बनी बनाई जिंदगी बिगड़ जाती है।'

जहां कई लोग Labubu Dolls को नया ट्रेंड और फैशन गेम मानकर खरीद रहे हैं तो वहीं कुछ इससे जुड़ी बातों और मिसहैपनिंग पर भी भरोसा कर रहे हैं और इस मनहूस मान रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: archana gautam television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X