छोड़ो,कौन जाए अवार्ड लेने:अरबाज़ ख़ान

छोड़ो,कौन जाए अवार्ड लेने:अरबाज़ ख़ान

कल हुए राष्ट्रीय राजीव गांधी सम्मान समारोह में अरबाज़ ख़ान को उनकी फ़िल्म 'दबंग' की कामयाबी के लिए सर्वश्रेष्ठ नए निर्माता के रूप में सम्मानित किया गया.

निर्माता के रूप में अरबाज़ ख़ान की पहली फ़िल्म 'दबंग' है.

इस उपलब्धि पर अरबाज़ ने पत्रकारों से कहा कि उनके लिए ये अवार्ड बहुत ख़ास है वरना कई बार तो ऐसे भी अवार्ड मिलते हैं जिनकी कोई ख़ास महत्ता नहीं होती है, और ऐसे में लगता है कि छोड़ो अब कौन जाए अवार्ड लेने.

अरबाज़ ने कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि अभिनय में नहीं तो फिल्म निर्माण के क्षेत्र में ही सही उन्होंने एक अच्छी शुरुआत की है. आगे भी उन्हें उम्मीद है कि वो उम्दा फ़िल्में बनायेंगे. अरबाज़ ने माना कि 'दबंग' उनके करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई है.

हेमा मालिनी को लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

इसी समारोह में जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी को 'लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' मिला.

हेमा मालिनी को फ़िल्मों में योगदान के लिए राष्ट्रीय राजीव गांधी सम्मान में लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड मिला.

फ़िल्म जगत में 70 और 80 के दशक में ज़बरदस्त फिल्में कर चुकी हेमा मालिनी अब भी फ़िल्मों में सक्रिय हैं.

ये सम्मान मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए कोई भी सम्मान बहुत ख़ास होता है और इससे उन्हें उनके काम के लिए सराहना मिलती है.

हिंदी सिनेमा के जाने माने हास्य अभिनेता जॉनी लीवर को भी सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनय के लिए सम्मानित किया गया.

फ़िल्मी हस्तियों के अलावा भी राजनीति और अन्य क्षेत्रों से भी विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया. इनमें शामिल थीं अभिनेता हृतिक रोशन की बहन सुनयना रोशन जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर का डट कर सामना किया और अब इस दिशा में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. इस मौके पर उनके पिता राकेश रोशन और अभिनेता तुषार कपूर भी मौजूद थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X