हेलेन आंटी और मां सलमा खान के बीच है कैसा रिश्ता? अरबाज खान ने किया चौकाने वाला खुलासा!

सलमान खान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की थी और दूसरी शादी मशहूर अभिनेत्री हेलेन के साथ की थी। ऐेसे में ये खबरें सामने आती रहती हैं कि उनका परिवार शानदार तरीके से एक दूसरे के साथ रहता है।
हालांकि इस वक्त अभिनेता और निर्देशक अरबाज खान ने पिता सलीम खान और उनकी मां सलमा के साथ साथ हेलेन आंटी को लेकर कुछ खुलासे किए हैँ। उन्होने बताया है कि तीनों की रिश्ता कैसा है और हेलेन आंटी के आने के बाद पिता में उनकी मां को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव आया है या नहीं।
अरबाज खान का कहना था कि वो खुश हैं क्योंकि आज पिता उनकी मां सलमा खान के साथ बैठते हैं और उनका हाथ पकड़कर बातें करते हैं। इस दौरान अरबाज खान एक पोर्टल से बात कर रहे थे और उन्होने कहा,
''मेरे पिता ने कभी भी हेलेन आंटी को हम पर नहीं थोपा। वह जानते था कि इन बच्चों के लिए उनकी माँ महत्वपूर्ण है। मेरी जिंदगी में एक और महिला है लेकिन उसकी अपनी जगह है। हेलेन आंटी ने कभी हमें अलग करने की कोशिश नहीं की या जो भी हो।
वह बस इस बात से खुश थी कि उसके जीवन में कोई है, आप बस उसके लिए रहेंगे और वह जानती थी कि उसका अपना परिवार, पत्नी और बच्चे हैं और वह इसमें बाधा नहीं डालेगे।'' अरबाज खान यहीं नहीं रुके बल्कि आगे कहा कि, "वो समय में मेरी मां के लिए काफी मुश्किल था लेकिन उन्होने इसका सामना किया था।
उनके अपने संघर्ष हैं जिन्हें हमने बचपन में देखा है लेकिन वे उससे गुज़रे हैं। और आज, वे सभी अविभाज्य हैं।'' अरबाज खान का ये बयान खबरों का हिस्सा है और कहा रहा है कि सच में खान परिवार अटूट है। अक्सर सलमान खान भी हेलेन आंटी को अपनी दूसरी मां का दर्जा देते हुए दिख जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











