दबंग-2 की तैयारी में अरबाज खान

By Priya Srivastava

Arbaaz ready for Dabang-2
मुंबई। अरबाज फिर से नयी तैयारी में हैं. उन्होंने घोषणा कर दी है कि वे फिल्म दबंग-2 का दोबारा निर्माण करेंगे और जनवरी से फिल्म फ्लोर पर जायेगी. इस बार वे खुद फिल्म का निर्देशन भी करेंगे. चूंकि अरबाज पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं, इसलिए इसे लेकर वह बेहद रोमांचित हैं और उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है.

जी हां, अरबाज इन दिनों अपनी जिम्मेदारी समझते हुए दबंग के सीक्वेल पर काम कर रहे हैं. हालांकि सीक्वेल की शूटिंग अगले साग जनवरी में ही शुरू हो पायेगी क्योंकि सलमान खान के पास भी बिल्कुल वक्त नहीं है. इस बारे में बताया जा रहा है कि मैंने इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है. मगर इसकी शूटिंग अगले साल से ही शुरू हो पायेगी. क्योंकि सलमान व्यस्त हैं. साथ ही हमें नायिका की भी तलाश करनी है.

अरबाज इस बार फिल्म के सीक्वेल में अभिनय नहीं करेंगे. बल्कि अपना पूरा ध्यान वे केवल निदर्ेशन पर ही सीमित रखना चाहते हैं. अरबाज की जगह उनके भाई सोहेल खान की एंट्री होगी. मगर फिलहाल अरबाज इस बारे में कुछ भी कहने के मूड में नहीं हैं. तो अब देखना यह है कि दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आती है और पहले दबंग की तरह फिल्म कमाल कर पाती है कि नहीं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X